वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

फुटबॉल ग्राउंड पर चोट का नाटक, फिर घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज; गर्लफ्रेंड ने तुरंत कहा Yes

Viral Proposal Reel : फुटबॉल ग्राउंड पर चोट का नाटक कर लड़के ने गर्लफ्रेंड को किया सरप्राइज प्रपोज, वीडियो हुआ वायरल।

हितेश तिवारी

Girlfriend Surprise Proposal : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ भावुक कर देते हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर प्रपोजल से जुड़े वीडियो हमेशा खास ध्यान खींचते हैं, क्योंकि लोग इन्हें अपनी जिंदगी और रिश्तों से जोड़कर देखते हैं।

ऐसा ही एक प्रपोजल वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को बेहद अनोखे और सरप्राइज भरे अंदाज में प्रपोज किया। इस वीडियो को देखकर यूजर्स कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अनोखे और सरप्राइज भरे अंदाज में प्रपोज

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल ग्राउंड में मौजूद होता है। खेल के दौरान वह अचानक चोट लगने का नाटक करता है और मैदान पर लेट जाता है। उसके दोस्त भी इस प्लान में शामिल होते हैं और उसे घेरकर खड़े हो जाते हैं, जिससे ऐसा लगता है कि उसे सच में गंभीर चोट लगी है।

यह सब देखकर उसकी गर्लफ्रेंड घबराते हुए दौड़कर उसके पास पहुंचती है। तभी लड़का अचानक उठकर घुटनों के बल बैठ जाता है और अपनी जेब से रिंग निकालकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर देता है। यह पल देखकर लड़की कुछ सेकंड के लिए हैरान रह जाती है, लेकिन फिर मुस्कुराते हुए हां कह देती है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और खुशी जाहिर करते नजर आते हैं।

आबाद रहो लेकिन मेरी फीड से दूर रहो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @krishnansh_arora से शेयर किया गया है। पोस्ट होते ही यह तेजी से वायरल हो गया और अब तक इसे करीब 2.97 लाख लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि 600 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार और भावुक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, खुश रहो, आबाद रहो लेकिन मेरी फीड से दूर रहो। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे AI बताया, जबकि ज्यादातर लोग कपल को बधाइयां देते नजर आए। खास बात यह है कि सिंगल यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं कि हमारी जिंदगी में ऐसा दिन कब आएगा। कुल मिलाकर यह वीडियो पॉजिटिविटी और प्यार से भरा हुआ है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह