एनकाउंटर का CCTV वायरल (सौजन्य सोशल मीडिया) 
वायरल

बिहार: फिल्मी स्टाइल एनकाउंटर का LIVE वीडियो वायरल, पुलिस और अपराधियों के बीच दिखी खौफनाक जंग

Bihar news: मुजफ्फपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच फिल्मी स्टाइल में हुए एनकाउंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख सब पुलिस की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

पूजा सिंह

Live Video Of The Encounter: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ ने पूरे इलाके को थ्रिलर फिल्म का सीन बना दिया। अचानक गूंज उठी गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के लोग सहम गए और माहौल अफरातफरी में बदल गया। दरअसल, पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर एक वीडियो आसने आया है। जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर की पुलिस के जांबाज अफसर बाइक पर हैं और अफराधी स्कॉर्पियो पर थे, इसके बावजूद पुलिस टीम ने आपराधियों को घेर लिया।

यह वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है। मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना इलाके में पुलिस में स्कॉर्पियो से आ रहे अपराधियों के घेर लिया। लेकिन पुसिल के देखते ही अपराधी फिल्मी स्टाइल में स्कॉर्पियो को रिवर्स गियर में भगाने लगे। पुलिस के जांबाज अफसरों ने अपराधियों का पीछा नहीं छोड़। वो भी रिवर्स गियर में भाग रही अपराधियों के गाड़ी के पीछे बाइक पर भागे। इसके बाद पुलिसवालों ने स्कॉर्पियो के टायर पर सामने से एक के बाद एक गोलियां चलाना शुरू कर दी।

फिल्मी एनकाउंटर का CCTV हुआ वायरल

पुलिस और आपराधियों के बीच हुआ यह एनकाउंटर गांधी चौक से अशोक चौक कि तरफ जाने वाली सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि, पुलिस को आता देख आपराधी अपनी गाड़ी को रिवर्स गियर में भगाने लगते हैं। अपनी जान की परवाह किए बगैर बहादुर पुलिस वाले सामने से अपराधियों की गाड़ी पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान अपराधी फरार होने में कामयाब हो गए।  इस एनकाउंटर सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा, वो पुलिस के इस जांबाज अंदाज की तारीफ कर रहा है।

पुलिस को देख रिवर्स गियर में भागने लगे अपराधी

बताया जा रहा है कि, बदमाश स्कॉर्पियो गाड़ी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान साहेबगंज थाना इलाके के गांधी चौक के पास पहले से तैनात पुलिसकर्मियों को देखते घबरा गए और तुरंत स्कॉर्पियो को रिवर्स कर लिया। पुलिस को आता देख अपराधियों के पसीने छूट गए और वे स्कॉर्पियो को रिवर्स गियर में ही भगाने लगे। बदमाश स्कॉर्पियो को लगभग 200 मीटर तक रिवर्स ले जाकर अशोक चौक की तरफ मोड़ लिया और वहां से बैद्यनाथपुर की ओर भाग निकले। इस दौरन पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग भी की इसके बावजूद बदमाश भागने कामयाब हो गए।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन