वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बेटी के डांस के बीच पापा का मूनवॉक वायरल, ‘बिली जीन’ पर छा गए अंकल

Father Moonwalk Viral Video : इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में एक पिता ने ‘बिली जीन’ गाने पर मूनवॉक कर अपनी बेटी का डांस पीछे छोड़ दिया। उनके सहज और मजेदार अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया।

हितेश तिवारी

Dad Dance Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटी अपने डांस से लोगों का ध्यान खींच रही होती है। लेकिन कुछ ही सेकंड में उसके पापा की एंट्री होती है और पूरा माहौल बदल जाता है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच गया। वीडियो की खास बात इसकी सादगी और अचानक हुआ सरप्राइज है, जिसने इसे और भी खास बना दिया है।

बेटी और पिता का डांस वीडियो वायरल

वीडियो में बैकग्राउंड में Billie Jean बजता है, जो Michael Jackson का बेहद मशहूर गाना है। शुरुआत में बेटी आत्मविश्वास के साथ डांस करती नजर आती है, लेकिन तभी उसके पिता अचानक फ्रेम में आते हैं और बिना किसी तैयारी के शानदार मूनवॉक करने लगते हैं।

उनके स्टेप्स इतने स्मूद और सहज होते हैं कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। खास बात यह है कि वह साधारण कपड़ों और चप्पल में ही यह परफॉर्मेंस देते हैं, जो इस पल को और भी मजेदार बना देता है।

पिता के डांस की जमकर तारीफ

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @magic_shop ने शेयर किया है, जिसे अब तक 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में पिता के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कुछ लोग इसे ‘नेचुरल टैलेंट’ बता रहे हैं, तो कुछ ने मजाक में कहा कि “चप्पल में ऐसा मूनवॉक करना आसान नहीं है।” यह वीडियो दिखाता है कि संगीत और डांस की कोई उम्र नहीं होती। सही मौके पर किया गया एक छोटा सा परफॉर्मेंस भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद