वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ट्रेन के 3AC कोच में लगा प्रोजेक्टर, परिवार ने देखी ‘लापता लेडीज’; वीडियो हुआ वायरल

Train Projector Movie Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ट्रेन के 3AC कोच में एक परिवार प्रोजेक्टर लगाकर फिल्म ‘लापता लेडीज’ देखता नजर आ रहा है।

हितेश तिवारी

Lapata Ladies Train Screening : ट्रेन में सफर के दौरान लोग आमतौर पर मोबाइल या लैपटॉप पर फिल्में देखते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक परिवार ने ट्रेन के अंदर ही छोटा सा ‘मूवी थिएटर’ बना लिया।

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक परिवार 3AC कोच में प्रोजेक्टर लगाकर फिल्म ‘लापता लेडीज’ की स्क्रीनिंग कर रहा है। वीडियो में परिवार आराम से बैठकर फिल्म के एक सीन का आनंद लेता दिखाई देता है। इस अनोखे अंदाज ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया है।

ट्रेन के 3AC कोच में प्रोजेक्टर पर लगाई मूवी

वीडियो में दिखता है कि प्रोजेक्टर को 3AC कोच में गेट के पास वाली सीट के पास लगाया गया है और सामने की सफेद दीवार को स्क्रीन की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। फिल्म के डायलॉग सुनने के लिए एक छोटा स्पीकर भी रखा गया है, ताकि आवाज साफ सुनाई दे सके।

खास बात यह है कि यह सेटअप ऐसे स्थान पर लगाया गया है जहां से अन्य यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होती। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति पूरे केबिन का माहौल भी दिखाता है, जहां यात्री आराम से फिल्म का मजा लेते नजर आते हैं।

3AC कोच को ही मूवी थिएटर बना दिया

हालांकि ट्रेन में प्रोजेक्टर लगाने को लेकर कोई स्पष्ट नियम नहीं है, लेकिन भारतीय रेलवे के मुताबिक ऐसा कोई भी काम नहीं होना चाहिए जिससे दूसरे यात्रियों को परेशानी हो। अगर आवाज बहुत तेज हो, तेज रोशनी हो या रास्ता बाधित हो तो रेलवे कार्रवाई कर सकता है। बड़े प्रोजेक्टर या भारी उपकरण लगाने के लिए अनुमति लेना जरूरी होता है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रिकी रविंद्र राजावत नाम के यूजर ने शेयर किया है, जो आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर बताए जाते हैं। वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर अलग-अलग तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार बताया, तो कुछ ने कहा कि 3AC कोच को ही मूवी थिएटर बना दिया गया।

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप