वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

घोड़े की आखिरी विदाई ने किया भावुक, अंतिम संस्कार से पहले परिवार ने गले लगाकर दी अंतिम विदाई; वीडियो वायरल

Horse Farewell : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में परिवार अपने प्यारे घोड़े को अंतिम विदाई देता नजर आया। घोड़े के सिर से सिर लगाकर उसे गले लगाने का दृश्य देखकर लोग भावुक हो गए।

हितेश तिवारी

Horse Farewell Emotional Video : किसी जानवर का परिवार का हिस्सा बन जाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब वह हमेशा के लिए दुनिया से चला जाता है तो उसकी कमी बेहद भावुक कर देती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी रिश्ते की कहानी बयां कर रहा है। वीडियो में एक परिवार अपने प्यारे घोड़े को आखिरी विदाई देता नजर आ रहा है।

परिवार के लिए वह घोड़ा सिर्फ एक जानवर या पालतू नहीं था, बल्कि उनके जीवन का अहम हिस्सा बन चुका था। घोड़े की मौत के बाद परिवार के लोग उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करते दिखाई दिए। इस दौरान घोड़े के शरीर को एक बुनी हुई चारपाई पर रखा गया था और उसके चारों ओर गेंदे के फूल सजाए गए थे। उसके ऊपर फूलों की माला भी रखी गई थी। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

घोड़े को गले लगाकर रोया शख्स

वीडियो में सबसे भावुक दृश्य तब दिखाई देता है, जब एक व्यक्ति घोड़े के सिर और गर्दन के पास झुककर उसे गले लगा लेता है। वह कुछ देर तक घोड़े से अपना सिर लगाए रहता है, जैसे उसे आखिरी बार अपने करीब महसूस कर रहा हो। आसपास परिवार के अन्य सदस्य भी खड़े नजर आते हैं।

कुछ महिलाएं साड़ी पहने हुए दिखाई देती हैं, जबकि कुछ लोग फूलों और पूजा की सामग्री से भरी थालियां लिए खड़े हैं। परिवार के चेहरों पर साफ तौर पर दुख नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि सभी लोग घोड़े के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान परिवार का अपने घोड़े के प्रति लगाव और सम्मान साफ दिखाई देता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई संवेदना

यह वायरल वीडियो X पर Woke Eminent नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ जानवरों के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति में उनके महत्व की बात कही गई। क्लिप सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए।

कई लोगों ने कहा कि परिवार का अपने घोड़े को इस तरह सम्मान के साथ अंतिम विदाई देना दिखाता है कि जानवर भी इंसानी परिवारों के बेहद करीब हो सकते हैं। कुछ यूजर्स ने घोड़े के लिए प्रार्थना करते हुए उसकी आत्मा की शांति की कामना की। वहीं कई लोगों ने कहा कि वीडियो में व्यक्ति का घोड़े को आखिरी बार गले लगाना सबसे ज्यादा भावुक करने वाला पल था।

मराठों के गढ़ से सिखों का क्या कनेक्शन, नांदेड़ क्यों पहुंचे थे सुखबिर सिंह बादल? जानें ऐतिहासिक बैकग्राउंड

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

VIDEO: सुखबीर सिंह बादल पर निहंग ने कृपाण से किया हमला, नांदेड़ गुरुद्वारे में वारदात की पूरी कहानी

अब खत्म हो विजय माल्या और बैंकों का विवाद! बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी; ED से मांगी जब्त संपत्तियों की जानकारी

राहुल-अखिलेश ने मोड़ा मुंह तो मोदी-शाह के साथ चाय की चुस्कियां लेती दिखीं कनिमोझी! सियासी हलचल तेज