वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

Fact Check : कुर्सी पर बैठे सो रहा था सेना का जवान, तभी बंदर ने पास रखी राइफल उठाकर फायर किया

AI Video Viral : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया कि भारतीय सेना के कैंप में बंदर ने राइफल उठा ली। फैक्ट-चेक में पाया गया कि यह वीडियो असली नहीं, बल्कि AI जनरेटेड है।

हितेश तिवारी

Deep Fake Monkey Viral Video : सोशल मीडिया पर भारतीय सेना की छवी को नुकसान पहुंचाने के लिए वीडियो शेयर किया जा रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सेना के कैंप में एक जवान कुर्सी पर बैठकर सो रहा है। इस दौरान एक बंदर कैंप में घुस जाता और जवान के पास रखी राइफल उठाकर गोली चला देता है।

इस घटना के बाद आचानक जवान की नींद खुलती है और वह जान बचाकर कैंप से निकलकर भागने लगता है। यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की जा रही है। वहीं, कुछ लोग इसे मजाक के तौर पर तो कुछ इसे गंभीर घटना बताकर फैलाने में लगे हुए हैं। (अर्काइव)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का स्क्रीनशॉट।

वायरल वीडियो का सच...

फैक्ट-चेक करने पर पता चला कि यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि AI जनरेटेड है। बंदर की हरकतें, राइफल पकड़ने का तरीका और वीडियो देखने पर साफ चलता है कि इसमें डिजिटल बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा, जिस तरह का हथियार वीडियो में दिख रहा है, उसका वजन इतना होता है कि कोई बंदर उसे संभाल ही नहीं सकता।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बंदर की पकड़, हाथों की ताकत और शरीर का संतुलन ऐसे भारी हथियार उठाने के लिए पर्याप्त नहीं होता। साथ ही, भारतीय सेना की तरफ से भी ऐसी कोई घटना सामने आने की पुष्टि नहीं की गई है। अगर सेना के कैंप में इस तरह की गंभीर घटना होती, तो इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर जरूर मिलती, लेकिन ऐसी कोई रिपोर्ट इंटरनेट पर मौजूद नहीं है।

AI वीडियो डिटेक्ट टूल के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट।

ये खबर भी पढ़ें :

AI जनरेटेड है वायरल वीडियो

पड़ताल के दौरान हमने वायरल वीडियो को AI डिटेक्टर टूल पर भी सर्च किया। सर्च रिजल्ट में यह वीडियो AI जनरेटेड साबित हुआ। साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से AI जनरेटेड यानी डीपफेक है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर भारतीय सेना की छवी खराब करने की कोशीश की जा रही है। यूजर्स को ऐसे वीडियो बिना जांच किए शेयर करने से बचना चाहिए।

IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी

E20 विवाद पर CEA की E10 सलाह: केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- मोदी जी उनकी बात सुनेंगे या CEA बदलेंगे?

BJP की नेशनल टीम में महाराष्ट्र का दबदबा कायम! पीयूष गोयल और तावड़े समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी