वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

'हम डूब जाएं चलेगा, कंपनी नहीं डूबनी चाहिए...' बारिश में बाइक धकेलते कर्मचारियों का वीडियो वायरल

Pushing Bike in Rain : भारी बारिश के बीच बाइक धकेलकर ऑफिस जाते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों कर्मचारियों ने मजाकिया अंदाज में अपने बॉस पर तंज कसा।

हितेश तिवारी

Heavy Rain Viral Video : देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दो कर्मचारियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कॉर्पोरेट कल्चर और कर्मचारियों की मजबूरियों पर नई बहस छेड़ दी है।

वायरल क्लिप में दो युवक तेज बारिश के बीच पानी से भरी सड़क पर अपनी बंद पड़ी बाइक को धक्का देकर ऑफिस जाते दिखाई देते हैं। वीडियो को एक्स पर Dr. Sheetal Yadav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

भारी बारिश में बाइक धकेलकर ऑफिस जाते दो युवक

वीडियो में दोनों युवक बारिश के बीच मजाकिया अंदाज में अपने बॉस से कहते हैं, "सर, हम ऑफिस आ रहे हैं... बारिश की वजह से थोड़ा लेट हो जाएंगे, लेकिन आ रहे हैं। हम डूब जाएं कोई बात नहीं, कंपनी नहीं डूबनी चाहिए।" इसके बाद वे कहते हैं, "सेल्स पूरा होगा सर, क्योंकि हम तो वाटरप्रूफ हैं। कपड़े भीग गए हैं, इसलिए बदलकर आ रहे हैं।"

हालांकि उनकी बातों में हास्य जरूर है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि यह कर्मचारियों के काम के दबाव और मजबूरी को भी दर्शाता है। वीडियो देखकर ऐसा महसूस होता है कि दोनों कर्मचारी बारिश के बावजूद ऑफिस पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और इसी दौरान अपने हालात पर व्यंग्य कर रहे हैं।

लड़कों ने मजाकिया अंदाज में अपने बॉस पर तंज कसा

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "इन युवकों को डूबकर भी ऑफिस जाना पड़ेगा।" दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "ब्रेकिंग न्यूज: कंपनी डूब गई है, अब आप दोनों घर लौट जाइए।"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "मजाक अपनी जगह, लेकिन हकीकत यही है कि मालिक को काम से मतलब होता है और कर्मचारी को अपनी सैलरी से।" सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य परिस्थितियां और आपात स्थिति में लचीली कार्य व्यवस्था की जरूरत पर भी जोर दिया।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?