Reddit पर शेयर किए पोस्ट का स्क्रीनशॉट 
वायरल

सर्जरी के बाद भी मैनेजर ने नहीं दी छुट्टी, बीमार कर्मचारी से कहा- बेड से काम करो; POST VIRAL

Toxic Work Culture कर्मचारी ने सर्जरी के बाद 15 दिन के मेडिकल लीव मांगी, मैनेजर ने लीव देने से इनकार किया। कर्मचारी ने मैनेजर के खिलाफ Reddit पर पोस्ट शेयर किया।

हितेश तिवारी

Viral Post : सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक भारतीय कर्मचारी ने अपने मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारी के बताया, सर्जरी के बाद 15 दिन की मेडिकल लीव मंजूर होने के बावजूद मैनेजर बार-बार काम करने का दबाव डालता रहा।

यह पोस्ट ‘sharing my experience of my medical leave due to a surgery’ कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें कर्मचारी ने WhatsApp चैट के स्क्रीनशॉट भी अपलोड किए। पोस्ट सामने आते ही लोगों भड़क उठे और कई यूजर्स ने इसे भारत में बढ़ती टॉक्सिक वर्क कल्चर का एक और उदाहरण बताया।

सर्जरी के बाद भी नहीं दी मैनेजर ने छुट्टी

कर्मचारी ने बताया कि उसे पिछले कई महीनों से तेज दर्द की समस्या थी। जब दवाइयों से आराम नहीं मिला, तो डॉक्टर ने सर्जरी की सलाह दी। हालत गंभीर थी, इसलिए डॉक्टर ने कम से कम 15 दिन के बेड रेस्ट बोला। कर्मचारी ने बताया कि यह पहली बार था जब उसने इतने लंबे समय की छुट्टी मांगी थी।

इससे पहले उसकी ज्यादातर छुट्टियां 1–3 दिन की ही होती थीं। उसने बताया कि छुट्टी लेने से पहले उसने अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे कर दिए, रात-रात भर जागकर डेडलाइन पूरी कीं और बाकी काम अपने सहकर्मियों को सौंप दिए ताकि ऑफिस का कामकाज प्रभावित न हो।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर शेयर किए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

मैनेजर ने कहा- बेड पर हो तब भी काम करो

कर्मचारी के मुताबिक मैनेजर लगातार उसे मैसेज करता रहा। मैनेजर बार-बार कह रहा था कि “बेड पर लेटे-लेटे भी थोड़ा काम कर लो” और “टीम तुम पर डिपेंड करती है।”

कर्मचारी ने लिखा कि वह दर्द में था, उठना-बैठना भी मुश्किल था, फिर भी मैनेजर फोन करके अपडेट मांगता रहा। यूजर्स ने इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की और इसे ‘मानसिक उत्पीड़न’ बताया।

कई यूजर्स ने शेयर किए अपने अनुभव

पोस्ट वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में इंटरनेट यूजर्स ने अपना-अपना अनुभव भी शेयर किया। कई लोगों का कहना था कि आजकल कई कंपनियां काम को लेकर इतनी दबाव डालती हैं कि कर्मचारी बीमार होने पर भी आराम नहीं कर पाते।

कुछ यूजर्स ने सलाह दी कि ऐसे मामलों में कर्मचारियों को HR से शिकायत करनी चाहिए और कंपनी की लीव पॉलिसी का सहारा लेना चाहिए। यह घटना एक बार फिर सवाल उठाती है कि काम जरूरी है, लेकिन स्वास्थ्य उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह