वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

'My Life My Rule'! गीली सड़क पर साइकिल दौड़ाते अंकल का Video Viral, लोगों ने कहा- चाचा किसी से नहीं डरते

Wet Road Viral Video : सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग नई बनी गीली सड़क पर बेखौफ साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

हितेश तिवारी

My Life My Rule : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ चर्चा का विषय भी बन जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति नई बनी गीली सड़क पर बिना किसी झिझक के अपनी साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। सड़क का निर्माण अभी-अभी हुआ है और उसकी सतह पूरी तरह सूखी भी नहीं है।

आसपास कई लोग खड़े होकर सड़क को देख रहे हैं, लेकिन कोई भी उस पर चलने की हिम्मत नहीं करता। तभी बुजुर्ग अपनी साइकिल लेकर सीधे उसी गीली सड़क पर निकल पड़ते हैं। इस वीडियो को X पर Toofan Ojha नाम के यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट के साथ लिखा गया, "अंकल जी ने सड़क डालने वालों से कह दिया... My Life My Rule." महज 12 सेकंड के इस वीडियो को करीब तीन लाख बार देखा जा चुका है और यह लगातार वायरल हो रहा है।

गीली सड़क पर साइकिल चलाते बुजुर्ग का वीडियो

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बुजुर्ग बिना रुके आराम से अपनी साइकिल चलाते हुए सड़क पार कर जाते हैं। वहां मौजूद लोग उन्हें देखते रह जाते हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता। यही वजह है कि यह छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

कई लोग इसे भारतीय अंदाज का "My Life My Rule" मोमेंट बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे मजाकिया अंदाज में नियमों की अनदेखी का उदाहरण भी बता रहे हैं। हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इंटरनेट पर यह तेजी से शेयर किया जा रहा है।

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वायरल वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "अंकल जी बोले- मस्त रहो मस्ती में, आग लगे बस्ती में।" दूसरे ने कहा, "साठ साल की अक्ल एक ही बार में लगा दी।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अंकल जी का एटीट्यूड अलग ही लेवल का है, सड़क भी उनके हिसाब से बनेगी।"

वहीं किसी ने मजाक में लिखा, "पहले मुझे निकलने दो, फिर आराम से काम करना।" कुछ यूजर्स ने इसे बेहद मनोरंजक बताया, जबकि कई लोगों ने सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह भी दी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल