वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रेलवे स्टेशन पर सो रहे बुजुर्ग पर बेल्ट से हमला! वायरल वीडियो देख भड़के लोग, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

Elderly Man Assaulted : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रेलवे स्टेशन पर आराम कर रहे बुजुर्ग पर बेल्ट से हमला किए किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Elderly Man Belt Attack Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह मुंबई के भायखला रेलवे स्टेशन का है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर आराम करता हुआ दिखाई देता है, तभी एक शख्स उसके पास पहुंचकर अचानक बेल्ट से उस पर हमला करना शुरू कर देता है।

रेलवे स्टेशन पर सो रहे बुजुर्ग को शख्स ने बेल्ट से पीटा

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग शुरुआत में खुद को बचाने की कोशिश करता है। वह हमलावर से बचने के लिए पीछे हटता है और वार से बचने का प्रयास करता है। लेकिन सामने वाला व्यक्ति लगातार आक्रामक बना रहता है और बेल्ट से हमला करता रहता है। कुछ देर बाद हालात ऐसे बन जाते हैं कि बुजुर्ग को अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी प्रतिक्रिया देनी पड़ती है।

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक और नाराज दोनों नजर आ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जिस उम्र में किसी व्यक्ति को सम्मान और सहारे की जरूरत होती है, उस उम्र में उसके साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यूजर्स का मानना है कि किसी भी परिस्थिति में एक कमजोर और असहाय दिख रहे बुजुर्ग के साथ हिंसक व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

लोगों ने रेलवे प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है। कई यूजर्स ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे मामलों में कड़ी सजा जरूरी है ताकि भविष्य में कोई भी कमजोर व्यक्ति को निशाना बनाने की हिम्मत न कर सके।

हालांकि, अब तक घटना के पीछे की पूरी कहानी सामने नहीं आई है और न ही किसी आधिकारिक एजेंसी की ओर से विस्तृत बयान जारी किया गया है। ऐसे में वीडियो में दिख रही घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर स्पष्ट जानकारी का इंतजार है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट