वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। 
वायरल

भूकंप फोन पर बात करता दिखा शख्स, लोगों ने कहा- लॉयल आशिक है; वीडियो वायरल

Earthquake Viral Video भूकंप के तेज झटकों के दौरान बाजार में भाग-दौड़ मच गई, लेकिन एक दुकान में बैठा आशिक फोन पर बातें करता रहा। उसकी यह बेपरवाही सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसा रही है।

हितेश तिवारी

Earthquake Market CCTV : सोशल मीडिया पर एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो एक बाजार का है जहां कुछ महिलाएं और लोग खरीदारी कर रहे होते हैं। उसी दौरान पास की एक दुकान में एक युवक आराम से कुर्सी पर बैठकर अपनी महबूबा से फोन पर बातें कर रहा है।

वह पूरी तरह फोन में खोया हुआ दिखता है, मानो उसे आसपास की दुनिया से कोई मतलब ही न हो। तभी अचानक कैमरे में सब कुछ जोर-जोर से हिलने लगता है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। देखने से साफ पता चलता है कि बाजार में भूकंप के तेज झटके आए हैं और हर व्यक्ति जान बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है।

भूकंप के बीत फोन पर बातों में खोया शख्स

इस अफरा-तफरी के बीच सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि फोन पर बात कर रहा यह आशिक कुर्सी से उठने की जरूरत भी नहीं समझता। जहां बाजार का हर शख्स दौड़ रहा है, वहीं यह लड़का बिना डर, बिना घबराहट, बड़े आराम से मोबाइल पर अपनी बातों में व्यस्त रहता है।

उसके चेहरे पर एक भी पल डर नहीं दिखता। लगता है जैसे उसके लिए भूकंप से ज्यादा जरूरी उसकी फोन कॉल है। यही बेपरवाही और मजेदार रिएक्शन इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तहलका मचाने की वजह बना रहा है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘sufiyancricket’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों बार देखा जा चुका है। लोग इस आशिक को लेकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा- “भाई आशिक हो तो ऐसा!”, तो किसी ने कहा- “मर्द मोहब्बत में निडर हो जाता है।”

वहीं कुछ यूजर्स मजाक में लिख रहे हैं कि भूकंप तो क्या, तूफान आ जाए तब भी यह लड़का अपनी कॉल नहीं छोड़ेगा। कुछ लोग इसे “लॉयल्टी का लेवल” बता रहे हैं। कुल मिलाकर, वीडियो ने लोगों को खूब हंसाया है और एक बार फिर साबित किया है कि इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल