वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

इक पंचर होने पर हाईवे पर फंसी विदेशी महिला, तीन भारतीयों ने ऐसे की मदद, वायरल हुआ वीडियो

Foreign Woman in India : भारत में बाइक से घूम रही एक डच महिला हाईवे पर फंस गई, लेकिन तीन भारतीय युवकों ने मदद कर ऐसा दिल जीतने वाला काम किया कि वीडियो वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Dutch Woman Stuck in Highway : सोशल मीडिया पर इन दिनों भारत की मेहमाननवाजी और इंसानियत दिखाने वाला एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारत में अकेले मोटरसाइकिल से घूम रही एक डच महिला हाईवे पर मुसीबत में फंस जाती है।

महिला की बाइक अचानक रास्ते में पंचर हो जाती है, जिसके बाद वह सड़क किनारे खड़ी होकर परेशान नजर आती है। अकेली होने और जगह अनजान होने की वजह से वह घबरा जाती है। लेकिन तभी तीन भारतीय युवक उसके लिए फरिश्ता बनकर सामने आते हैं।

विदेशी महिला की बाइक हाइवे पर हुई पंचर, लोगों ने की मदद

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन स्थानीय लोग महिला को सड़क किनारे खड़ा देखते हैं और तुरंत मदद के लिए रुक जाते हैं। वे उसकी बाइक का टायर चेक करते हैं, पंचर समझने की कोशिश करते हैं और फिर उसे पास के मैकेनिक तक पहुंचने का रास्ता बताते हैं।

महिला ने बताया कि उसके पास बाइक ठीक करने के जरूरी टूल्स नहीं थे और उसे खुद मरम्मत करने का अनुभव भी नहीं था। ऐसे समय में अनजान लोगों की मदद ने उसे राहत दी। वीडियो में महिला काफी भावुक और खुश नजर आती है। उसने कहा कि लोग उसके लिए रुके और बिना कुछ मांगे मदद की।

छोटी सी मदद भी किसी के लिए बड़ी राहत बन सकती है

महिला मेइके हिजमैन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यही असली भारत है, जिसे यात्री हमेशा याद रखते हैं। दूसरे ने कहा कि भारत के हाईवे पर आज भी इंसानियत जिंदा है।

कई लोगों ने अपने सफर के दौरान मिली ऐसी ही मदद की कहानियां भी साझा कीं। लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो इसलिए खास है क्योंकि इसमें कोई बड़ा ड्रामा नहीं था, बस तीन लोग किसी को परेशानी में देखकर आगे बढ़ गए। यह वीडियो याद दिलाता है कि छोटी सी मदद भी किसी के लिए बड़ी राहत बन सकती है।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग