वायरल फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

धूल भरी कार पर लिखा मजेदार नोट वायरल, पढ़कर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे

Funny Parking Note सोशल मीडिया पर एक धूल भरी कार की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पीछे की विंडशील्ड पर लिखा मजेदार नोट- इसके पीछे गाड़ी न लगाएं, कल सुबह 9 बजे निकलना है।

हितेश तिवारी

Viral Photo Parking Note : सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो लोगों को हंसा देता है। हाल ही में एक ऐसी ही मजेदार तस्वीर वायरल हुई है जिसने इंटरनेट पर सभी का ध्यान खींच लिया है। यह तस्वीर एक सफेद कार की है जो ऊपर से नीचे तक धूल में ढकी हुई दिखाई देती है। लेकिन इस तस्वीर की असली वजह वह मजेदार लाइन है जो कार के पीछे की कांच पर लिखी हुई है।

धूल पर लिखा है— “इसके पीछे गाड़ी न लगाएं। कल सुबह निकलना है। 9 बजे चला जाऊंगा।” इस एक लाइन को पढ़कर लोग हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। यह नोट न सिर्फ क्रिएटिव है बल्कि पार्किंग की रोजमर्रा की समस्या पर एक मजेदार तंज भी कसता है।

ड्राइवर ने अपनाया क्रिएटिव तरीका

यह तस्वीर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हर शहर में गलत पार्किंग एक आम समस्या है। कई बार लोग गाड़ियों को इस तरह पार्क कर देते हैं कि दूसरे वाहनों के निकलने की जगह ही नहीं बचती। कई ड्राइवरों को दूसरों की गलत पार्किंग की वजह से घंटों परेशान होना पड़ता है। ऐसे में इस कार मालिक ने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी बात रखने का अनोखा तरीका अपनाया है।

धूल से भरी कार को साफ करने की बजाय उसने उसी पर यह मजेदार मैसेज लिख दिया है। इससे यह भी अंदाज़ा लगता है कि या तो कार काफी समय से वहीं खड़ी थी या फिर मालिक को धूल साफ करने का मन नहीं था। तस्वीर सामने आते ही लोगों ने इसे खूब शेयर करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

तस्वीर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बेहद मजेदार हैं। कई यूज़र्स ने लिखा है कि यह ‘इंडियन पार्किंग गाइडलाइन’ का नया और असली वर्जन है। एक यूज़र ने मजाक में लिखा कि “गाड़ियों की भी अपनी कहानी होती है, बस किसी ने पढ़ने का तरीका ढूंढ लिया।” एक और कमेंट आया कि “भैया जी ने सोचा कार झाड़ने में मेहनत क्यों करें, नोट लिख देंगे तो काम हो जाएगा।”

सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि यह तस्वीर उन रोजमर्रा की परेशानियों पर हल्का-फुल्का मजाक है जिन्हें हम सभी अपने शहरों में झेलते हैं। यही वजह है कि यह तस्वीर इंटरनेट पर लोगों का दिन बना रही है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी