वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दुबई में भी लगा लंबा ट्रैफिक जाम, डेढ़ घंटे में ऑफिस से थोड़ा ही आगे बढ़ पाई महिला; वीडियो वायरल

Dubai Traffic Jam : दुबई को अक्सर ट्रैफिक फ्री शहर माना जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस सोच को बदल दिया है। जाम में फंसी महिला का वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है।

हितेश तिवारी

Dubai Viral Video : ट्रैफिक जाम में फंसकर समय बर्बाद करना भारत के बड़े शहरों की आम समस्या मानी जाती है। अक्सर लोगों को लगता है कि विदेशों, खासकर दुबई जैसे शहरों में ऐसी दिक्कतें नहीं होती होंगी। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस सोच को पूरी तरह बदल देता है।

इस वीडियो में दुबई की सड़कों पर लगा भारी ट्रैफिक जाम साफ नजर आ रहा है, जिसमें एक महिला काफी देर तक फंसी रहती है। यह वीडियो दिखाता है कि ट्रैफिक की समस्या अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही।

दुबई में लगे ट्रैफिक जाम का वीडियो वायरल

इस वीडियो को फरहान बशीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में फरहान सड़क पर खड़े नजर आते हैं और कैमरे की तरफ कहते हैं, “गाइस, ये मेरी कलीग है।”

इसके बाद वह कैमरा अपनी सहकर्मी की कार की ओर ले जाते हैं और बताते हैं कि वह शाम 6:30 बजे ऑफिस से निकली थी, लेकिन अब रात के 8 बज चुके हैं और वह अब भी जाम में फंसी हुई है।

फरहान बताते हैं कि डेढ़ घंटे में उनकी कलीग ऑफिस से बहुत ज्यादा दूर नहीं जा पाई है। वीडियो में वह अपना ऑफिस भी दिखाते हैं, जो जाम से थोड़ी ही दूरी पर नजर आता है।

बदनाम तो सिर्फ बेंगलुरु ही होता है

फरहान ने कैप्शन में बताया है कि यह वीडियो दुबई के बिजनेस बे इलाके का है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। कई यूजर्स ने दुबई जैसे मॉडर्न शहर में इस तरह के ट्रैफिक जाम पर हैरानी जताई है।

वहीं, कुछ लोगों को यह वीडियो देखकर बेंगलुरु का मशहूर ट्रैफिक जाम याद आ गया। एक यूजर ने कमेंट किया, “बदनाम तो सिर्फ बेंगलुरु ही होता है।” कुल मिलाकर यह वीडियो यह बताता है कि ट्रैफिक जाम आज एक ग्लोबल समस्या बन चुका है, चाहे शहर भारत का हो या दुबई जैसा अंतरराष्ट्रीय महानगर।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन