वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

नशे में युवक चढ़ गया मोबाइल टावर पर, ऊपर खड़े होकर करने लगा सेल्फी, वीडियो वायरल

Drunk Man Viral Video : कर्नाटक के बागलकोट जिले में नशे की हालत में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, ऊपर खड़े होकर सेल्फी ली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

हितेश तिवारी

Drunk Man Climbs Mobile Tower : कर्नाटक के बागलकोट जिले के जमखंडी तालुका स्थित अलागुरी कस्बे में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और अचानक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

टावर की ऊंचाई काफी ज्यादा होने के कारण आसपास मौजूद लोग डर गए। स्थिति और गंभीर तब हो गई जब अर्जुन टावर के ऊपर दोनों हाथ उठाकर खड़ा हो गया, जिससे लोगों को लगा कि वह किसी भी वक्त नीचे गिर सकता है।

ऊपर से करने लगा बात और लेने लगा सेल्फी

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हैरानी की बात यह रही कि टावर पर चढ़ने के बाद अर्जुन नीचे खड़े लोगों के मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा। इतना ही नहीं, वह मोबाइल टावर के ऊपर खड़े होकर सेल्फी लेते हुए भी दिखाई दिया।

इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक करीब आधे घंटे तक टावर पर ही खड़ा रहा। नीचे मौजूद लोग लगातार उसे समझाने की कोशिश करते रहे और मोबाइल के जरिए उससे बात कर उसे शांत रहने के लिए कहते रहे।

काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा गया नीचे

काफी देर की मशक्कत और समझाइश के बाद आखिरकार अर्जुन को सुरक्षित तरीके से नीचे उतरने के लिए मना लिया गया। गनीमत यह रही कि इस पूरी घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और युवक की जान बच गई। घटना के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल इस मामले में पुलिस स्टेशन में कोई आधिकारिक शिकायत या मामला दर्ज नहीं किया गया है।

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने युवक की लापरवाही पर नाराजगी जताई है, तो कुछ यूजर्स ने कहा कि नशे की हालत में इस तरह की हरकतें कभी भी जानलेवा साबित हो सकती हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना