वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

डॉली चायवाला करोड़ों की कार डिफेंडर से पहुंचे अपनी चाय की टपरी पर, लोग बोले- अपनी डिग्री जला दो

Dolly Chaiwala Viral Video नागपुर के डॉली चायवाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह करोड़ों की लग्जरी कार लैंड रोवर डिफेंडर से अपनी चाय की टपरी पर पहुंचते नजर आ रहे हैं।

हितेश तिवारी

Dolly Chaiwala Luxury Car : नागपुर के मशहूर डॉली चायवाला अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। अब डॉली सिर्फ एक चाय बेचने वाले नहीं, बल्कि सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं।

हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी चाय की टपरी पर किसी साइकिल या बाइक से नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये की लग्जरी कार लैंड रोवर डिफेंडर से पहुंचते नजर आते हैं। उनका यह रॉयल अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और मजे भी ले रहे हैं।

डॉली अपनी चाय की टपरी पर करोड़ों की कार डिफेंडर से पहुंचे

यह वीडियो डॉली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @Dolly Ki Tapri Nagpur पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में डॉली डिफेंडर कार के अंदर शाही अंदाज में बैठे दिखाई देते हैं।

बैकग्राउंड में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना बज रहा है, जो वीडियो को और भी दमदार बना देता है। इसके बाद डॉली स्टाइल में कार से उतरते हैं और सीधे अपनी टपरी पर जाकर चाय बनाने लगते हैं। लग्जरी कार से उतरकर आम लोगों को चाय सर्व करते हुए उनका कॉन्फिडेंस और स्वैग साफ नजर आता है।

लोगों ने कमेंट कर लिखा- अब डिग्री की कोई जरूरत नहीं

डॉली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। अब तक इसे 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब डिग्री की कोई जरूरत ही नहीं रही।

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह वीडियो साबित करता है कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बस सोच और अंदाज बड़ा होना चाहिए। डॉली चायवाला का यह वायरल वीडियो आज के दौर में बदलते सपनों और सफलता की नई परिभाषा बन चुका है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट