वायरल

Doggy ने की जबरदस्त एक्टिंग, वीडियो देख हंस पड़ेंगे आप

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते है, इसमें कुछ वीडियो ऐसे होते है जो हमारा दिन बना देते है, मानों बेवजह हंसने की वजह देते है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। अब तक आपने देखा होगा की लोगों के सर पर एक्टिंग का भूत सवार है, लेकिन क्या आपने कभी ये देखा की कोई कुत्ता एक्टिंग कर रहा है, वो भी बेहद लाजवाब। जी हां कुत्ते का ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग इस कुत्ते की जमकर तारीफ़ कर रहे है... 

दरअसल इस मजेदार वीडियो में एक शख्स अपने हाथों से बनी गोली को डॉगी (Doggy) पर चलाता नजर आ रहा है, जिसके बाद फिल्मी अंदाज (filmy style) में डॉगी गोली लगने की एक्टिंग कर जमीन पर लेट जाता है। डॉगी की इस वीडियो को देखकर आप भी हसकर लोटपोट हो जायेंगे। जी हां बचपन  में हम सब ने चोर-पुलिस तो खेला ही है, जिसमें पुलिस बनकर हाथ से बनी गोली (bullet) की मदद से चोर बने अपने ही दोस्त को आपने शूट तो किया ही होगा। कई लोग खेल-खेल में एक्टिंग करते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है। बच्चे भी खेल-खेल में मरने की एक्टिंग करते हैं, यह आम बात है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि आजकल कुछ जानवर भी ऐसी एक्टिंग करने लगे हैं। 

दुनिया में यूं तो कई ऐसे जानवर मौजूद है, जो अपनी कला से आपको भी हैरान कर देंगे, इन्हीं में से एक है डॉग, जिसके कई क्यूट वीडियोज आपने सोशल मीडिया पर देखे ही होंगे, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं, उसे देखकर तो आप भी हैरान रह जाएंगे। वायरल वीडियो में एक मालिक अपने पालतू डॉग के साथ फिल्मी एक्टिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो में मालिक सबसे पहले हाथों की गोली बनाकर डॉगी की ओर निशाना लगता है और फिर डॉगी को शूट करने की एक्टिंग करता है। 

मालिक के मुंह से गोली की आवाज को सुनकर डॉगी भी फुल फ्रेम में आ जाता है और फिल्मी अंदाज में घायल होने की एक्टिंग करते हुए जमीन पर गिर जाता है। वीडियो में डॉगी की एक्टिंग देखकर लग रहा है मानो उसे सच में गोली लगी हो सोशल मीडिया पर लोग डॉगी की एक्टिंग को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स डॉगी की एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं। वीडियो पर लगातार लाइक्स और व्यूज का सिलसिला जारी है। वाकई में इस डॉगी ने बेहद शानदार एक्टिंग की है। 

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर