वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बाइक वाले को डराने दौड़ा कुत्ता, लेकिन उल्टा उसी की लगी क्लास; मजेदार वीडियो वायरल

Dog Chasing Bike एक मजेदार वीडियो में दिखाया गया कि कैसे एक कुत्ता बाइक सवार को डराने दौड़ा, लेकिन राइडर के अचानक रुकते ही खुद डरकर भाग खड़ा हुआ। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Dog Run Clip : सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, उसे देखकर हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक शख्स अपनी बाइक पर आराम से जा रहा होता है, तभी अचानक एक मोहल्ले का कुत्ता भौंकते हुए उसके पीछे दौड़ने लगता है। अक्सर ऐसी स्थिति में लोग बाइक की स्पीड बढ़ाकर वहां से निकल जाते हैं। लेकिन यहां कहानी उलटी हो जाती है।

कुत्ते ने सोचा था कि वह बाइक वाले को डराएगा, लेकिन कुछ ही सेकेंड में हालात ऐसे पलटते हैं कि बेचारे कुत्ते को ही अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। कुत्ते को लगा कि उसकी भौंक डर पैदा कर देगी, लेकिन बाइक सवार के अचानक ब्रेक मारने से उसकी खुद की हालत खराब हो जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही बाइक सवार अचानक रुकता है, कुत्ता घबरा जाता है और उल्टे पैर भागने लगता है। उसके चेहरे पर डर साफ नजर आता है। लेकिन मजेदार बात तब होती है जब बाइक सवार भी उसकी हरकत का मजा लेने की सोचेता है और बाइक स्टार्ट करके उसी कुत्ते के पीछे दौड़ पड़ता है।

अब नजारा बिल्कुल उल्टा हो चुका होता है। आगे कुत्ता पूरी जान लगाकर दौड़ रहा होता है और पीछे बाइक वाला शेर की तरह उसका पीछा कर रहा होता है। कुत्ता कभी लड़खड़ाता है, कभी मुड़कर देखने की कोशिश करता है, तो कभी गिरने की नौबत आ जाती है। लेकिन वह लगातार भागता ही रहता है, क्योंकि अब खेल उसकी ही जान पर बन आता है। गली में मौजूद लोग यह दृश्य देखकर ठहाके लगाने लगते हैं।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो को एक्स पर @sillyshweta नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के फनी कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई से बड़ी गलती हो गई।” दूसरे ने हंसते हुए लिखा, “अब कभी किसी के पीछे नहीं भागेगा।”

एक और यूजर ने कहा, “अरे भाई, मर जाएगा वो दौड़-दौड़कर, अब छोड़ भी दे।” कुल मिलाकर, एक छोटे से वीडियो ने लोगों को दिनभर हंसने का मौका दे दिया है। यह वीडियो इस बात का मजेदार उदाहरण बन गया है कि कभी-कभी मजाक में शुरू हुआ खेल खुद पर ही भारी पड़ जाता है।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा