एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप एआई वीडियो से लिए गए स्नैप्शॉट 
वायरल

एलन मस्क भईया और ट्रंप दादा का ये डांस देखा क्या? टेस्ला सीईओ ने शेयर किया मजेदार वीडियो

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने के साथ-साथ अपने ह्यूमरस अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बुधवार को उन्होंने 'एक्स' पर एक एआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एलन मस्क और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसी दो आकृतियां डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।

अभिषेक सिंह

नवभारत डेस्क: एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने के साथ-साथ अपने ह्यूमरस अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बुधवार को उन्होंने 'एक्स' पर एक एआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एलन मस्क और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसी दो आकृतियां डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।

एलन मस्क द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में हूबहू एलन मस्क और ट्रंप जैसी दिखने वाली आकृतियां शानदार सूट पहने और कुछ बेहतरीन डांस मूव्स करते हुए नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में आइकॉनिक बी जीज़ हिट "स्टेइंग अलाइव" म्यूजिक लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-

एलन मस्क ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि "नफरत करने वाले कहेंगे कि यह एआई जनरेटेड है। इसके साथ टेस्ला सीईओ ने डांस वाली दो इमोजी भी लगाई है।

इस वीडियो को 'एक्स' पर अब तक 28 मिलियन के आस-पास लोग देख चुके हैं। इतना ही नही इस वीडियो को अब तक 5 लाख 65 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि इस पर करीब 32 हजार लोगों ने कमेंट भी किया है।

यह भी पढ़ें:-

वहीं, कई यूजर्स ने इस वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं और दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। कॉलिन रग नाम के एक अन्य यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा है कि "एलन ने अभी-अभी अपना और ट्रम्प का डांस करते हुए एक नकली वीडियो साझा किया है। यहाँ बताया गया है कि कैसे मस्क एक्स पर लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।"

यूजर कॉलिन रग की टिप्पणी का स्नैप्शॉट (सोर्स-एक्स)

मस्क ने किया था ट्रंप का इंटरव्यू

एक्स के सीईओ ने मंगलवार को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के मालिक एलन मस्क को इंटरव्यू दिया। दिए गए इंटरव्यू में पिछले महीने पेनसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान खुद पर हुए जानलेवा हमले की खौफनाक यादें साझा भी कीं है। ट्रंप इस बहुप्रतीक्षित ऑडियो साक्षात्कार के जरिये एक्स पर वापसी कर रहे थे। इस साक्षात्कार को पूर्व राष्ट्रपति के लिए लाखों मतदाताओं तक सीधी पहुंच बनाने के जरिये के तौर पर देखा जा रहा था।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट