वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

दिल्ली की सड़क बनी ‘बोटिंग रूट’! जलभराव के बीच शख्स ने राफ्ट पर बैठकर की सवारी, वीडियो वायरल

Delhi Waterlogging : दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में भारी बारिश के बाद सड़क पर हुए जलभराव का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स राफ्ट पर लेटकर पानी से भरी सड़क पर ‘बोटिंग’ करता नजर आया।

हितेश तिवारी

Delhi Flooded Road Raft Ride : दिल्ली में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव की तस्वीरें अक्सर देखने को मिलती हैं, लेकिन ग्रेटर कैलाश से सामने आया एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक शख्स पानी से भरी सड़क को सड़क की तरह नहीं, बल्कि किसी बोटिंग रूट की तरह इस्तेमाल करता नजर आ रहा है।

वीडियो में शख्स एक छोटी सी राफ्ट पर आराम से लेटा हुआ दिखाई देता है और उसके हाथ में पैडल भी नजर आता है। आसपास मौजूद कुछ लोग घुटनों तक भरे पानी में उतरकर राफ्ट को आगे बढ़ाने में उसकी मदद करते दिखाई देते हैं। इस अनोखे नजारे को देखकर ऐसा लगता है जैसे बारिश ने सड़क को कुछ देर के लिए अस्थायी बोटिंग जोन में बदल दिया हो।

दिल्ली की सड़कों पर जलभराव के बीच हुई राफ्टिंग

वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर Shree Khandelwal ने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि राफ्ट पर बैठा शख्स काफी आराम से सफर कर रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग पानी में चलकर उसे आगे बढ़ा रहे हैं। पानी से बचने के लिए कुछ लोगों ने अपनी जींस ऊपर तक मोड़ रखी है।

वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में ग्रेटर कैलाश को दिल्ली का ‘पॉश’ इलाका बताते हुए जलभराव पर तंज कसा गया। पोस्ट में मजाकिया अंदाज में कहा गया कि भारी टैक्स देने के बावजूद बारिश होते ही सड़कें पानी के रास्ते में बदल जाती हैं और बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था के लिए मानो ‘वेटिंग लिस्ट’ चल रही हो। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।

लोगों ने जलभराव को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए

हालांकि, वायरल वीडियो पर सभी लोगों की राय एक जैसी नहीं थी। कुछ यूजर्स ने जलभराव को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए, जबकि एक यूजर ने कहा कि हर बार सड़क पर पानी जमा होने का मतलब यह नहीं है कि ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है। भारी बारिश के बाद पानी को निकलने में कुछ समय लग सकता है।

वहीं, कुछ लोगों ने दिल्ली की स्थिति पर मजाकिया कमेंट करते हुए कहा कि शहर की जलभराव वाली सड़कें अब ‘फ्री वाटर पार्क’ जैसी लगने लगी हैं। इस अनोखे वीडियो ने जहां लोगों को हंसने का मौका दिया, वहीं बारिश के दौरान दिल्ली की सड़कों पर जलभराव की समस्या को भी एक बार फिर चर्चा में ला दिया।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना