वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चेन स्नेचर के पीछे बाइक लेकर दौड़ा पुलिसकर्मी, फिल्मी अंदाज में पीछा कर आरोपी को दबोचा

Chain Snatcher Arrest Video : दिल्ली में चेन स्नेचर को पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी ने बाइक से उसका पीछा किया। वायरल वीडियो में पुलिसवाला फिल्मी अंदाज में ऑटो का पीछा करते हुए आरोपी को पकड़ता नजर आया।

हितेश तिवारी

Delhi Police Viral Video : दिल्ली में चेन स्नेचिंग की घटनाओं के बीच एक पुलिसकर्मी की बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिस जवान कथित चेन स्नेचर का पीछा करते हुए नजर आता है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी ऑटो में सवार होकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिसकर्मी ने उसे छोड़ने के बजाय अपनी बाइक से पीछा शुरू कर दिया।

जैसे ही आरोपी को एहसास हुआ कि पुलिस उसके पीछे लगी है, उसने तेजी से भागने की कोशिश की। इसके बावजूद पुलिसकर्मी लगातार उसका पीछा करता रहा। पूरी घटना किसी फिल्मी सीन की तरह दिखाई देती है, जिसके चलते वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

पुलिसकर्मी ने बाइक से पीछा कर चेन स्नेचर को पकड़ा

वायरल क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए दावा किया गया कि आरोपी को भगाने की कोशिश में ऑटो चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की भी कोशिश की थी। हालांकि पुलिस जवान पीछे नहीं हटा और लगातार पीछा करता रहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी अपनी बाइक से ऑटो के पीछे दौड़ रहा है।

कुछ देर की मशक्कत के बाद वह ऑटो को रुकवाने में सफल हो जाता है। इसके बाद वह वाहन में मौजूद दो लोगों को नीचे उतारता है और उन्हें हिरासत में ले लेता है। घटना का पूरा वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे दिल्ली पुलिस की सतर्कता का उदाहरण बता रहे हैं।

लोगों ने पुलिसकर्मी की हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। बड़ी संख्या में यूजर्स पुलिसकर्मी की हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि ऐसे जवानों की वजह से लोगों का पुलिस पर भरोसा बना रहता है। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसे बहादुर पुलिसकर्मियों की सैलरी बढ़ा देनी चाहिए।

कानूनी जानकारों के अनुसार, चेन स्नेचिंग जैसे मामलों में अपराध की प्रकृति के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है। यदि घटना के दौरान पीड़ित को चोट पहुंची हो, धमकी दी गई हो या हथियार का इस्तेमाल हुआ हो, तो आरोप और भी गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सकारात्मक चर्चा छेड़ दी है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे