सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों का कोलाज। 
वायरल

दिल्ली-NCR में कोहरा या प्रदूषण? बालकनी से दिखा ‘फॉग बनाम नो फॉग’ व्यू, इंटरनेट पर वायरल

Fog vs No Fog View : दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ छाया घना कोहरा और प्रदूषण लोगों को परेशान कर रहा है। इसी बीच रेडिट पर शेयर की गई दो तस्वीरें कोहरे के साथ और बिना वायरल हो रही हैं।

हितेश तिवारी

Air Pollution NCR : पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इसके साथ ही घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। खासकर दिल्ली-एनसीआर में हालात और भी गंभीर हैं, क्योंकि यहां कोहरे के साथ प्रदूषण भी शामिल हो जाता है।

सर्दियों के मौसम में जब स्मॉग और कोहरा मिल जाते हैं, तो दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसे में एनसीआर में रहने वाले लोग उन दिनों को याद कर रहे हैं, जब हवा साफ हुआ करती थी और बालकनी से बाहर का नजारा साफ दिखाई देता था। इसी भावना को दिखाती एक पोस्ट इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

रेडिट पर कोहरे के दौरान शेयर की गई बालकनी की तस्वीर।

कोहरे के साथ और कोहरे के बिना बालकनी व्यू

यह पोस्ट रेडिट के r/gurgaon पेज पर एक यूजर ने “Fog vs No Fog” टाइटल के साथ शेयर की है। यूजर ने लिखा, “जमीन तक दिखाई नहीं दे रही, सड़क पर सावधान रहें दोस्तों।” इस टेक्स्ट के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। पहली तस्वीर में सिर्फ सामने की

बालकनी दिखाई देती है, जिस पर ग्रिल लगी है और कुछ कपड़े टंगे हुए हैं। घने कोहरे की वजह से सामने का कोई भी नजारा नजर नहीं आता। तस्वीर देखकर साफ समझ आता है कि कोहरा और प्रदूषण मिलकर किस तरह लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं।

कोहरे के बिना बालकनी से दिख रहा खूबसूरत नजारा।

वहीं दूसरी तस्वीर में, जिसे यूजर @zeusakash ने शेयर किया है, बिना कोहरे के वही बालकनी व्यू नजर आता है। इस फोटो में बाहर का दृश्य साफ दिखाई देता है और हाई-राइज अपार्टमेंट से दिखने वाला नजारा काफी खूबसूरत लगता है। रेडिट पर इस पोस्ट को अब तक ढाई सौ से ज्यादा अपवोट्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं।

कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं

दिलचस्प बात यह है कि यूजर ने जानबूझकर अपनी पोस्ट में Fog की जगह Frog लिख दिया था। इसी को लेकर कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग दूसरी तस्वीर को मजाक में AI जनरेटेड बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स सोसाइटी और लोकेशन के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। कुल मिलाकर यह वायरल पोस्ट दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और प्रदूषण की सच्चाई को हल्के-फुल्के अंदाज में सामने रख रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता