वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

दिल्ली मेट्रो में टिकट बचाने के लिए गेट के नीचे से निकली महिलाएं और बच्चे; वीडियो देख भड़के लोग

Delhi Metro Viral Video : मेट्रो का टिकट का किराया बचाने के लिए कुछ महिलाएं गेट के नीचे से निकलीं। उनके साथ मौजूद बच्चों ने भी यही तरीका अपनाया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर नाराजगी जताई।

हितेश तिवारी

Delhi Metro Civic Sense : दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं टिकट का किराया बचाने के लिए मेट्रो स्टेशन के ऑटोमेटेड गेट के नीचे से निकलती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में महिलाएं एक-एक करके टिकटिंग गेट के नीचे झुककर दूसरी तरफ जाती नजर आती हैं।

खास बात यह है कि उनके साथ मौजूद बच्चे भी बड़ों को ऐसा करते देखकर उसी तरह गेट के नीचे से निकलने लगते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महिलाओं के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई और इसे सार्वजनिक जगह पर नियमों की अनदेखी बताया। लोगों का कहना है कि मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में टिकट लेकर यात्रा करना जरूरी है और नियमों का पालन करना हर यात्री की जिम्मेदारी है।

मेट्रो का किराया बचाने गेट के नीचे से निकलीं महिलाएं

वीडियो में महिलाएं साड़ी पहने हुए दिखाई देती हैं और बिना किसी खास झिझक के ऑटोमेटेड गेट के नीचे से निकलती हैं। उनके साथ चल रहे बच्चे भी बड़ों की नकल करते हुए उसी तरीके से गेट पार करते नजर आते हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने लोगों का ध्यान इसलिए भी खींचा क्योंकि महिलाओं का व्यवहार ऐसा दिखाई देता है जैसे उन्हें नियम तोड़ने की कोई चिंता नहीं है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के साथ एक यूजर ने देश में लोगों के सिविक सेंस पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की। वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने कहा कि बच्चों के सामने बड़ों का ऐसा व्यवहार गलत संदेश देता है। उनका मानना है कि बच्चे अक्सर अपने आसपास मौजूद लोगों से ही व्यवहार सीखते हैं, इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर अभिभावकों को अधिक जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।

वीडियो देख भड़के लोग, सिविक सेंस पर उठे सवाल

इस घटना ने दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा कि जब मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रहती है, तो महिलाएं टिकटिंग गेट पार करने में कैसे सफल हो गईं। कुछ लोगों ने CISF और स्टेशन स्टाफ की निगरानी पर भी सवाल उठाए और कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों को समय रहते रोकना चाहिए।

हालांकि, वीडियो की सटीक जगह और घटना से जुड़ी आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और इसके जरिए एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में नियमों के पालन और नागरिक जिम्मेदारी को लेकर बहस शुरू हो गई है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

राहुल गांधी एक बिगड़े शहजादे, गृहमंत्री के आते ही संसद से भागे; भाजपा सांसद ने नेता प्रतिपक्ष पर कसा तंज

छात्र आंदोलन, बेरोजगारी और आरक्षण पर मायावती ने उठाए सवाल; BJP-कांग्रेस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा