वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सड़क पर बांसुरी बजाकर गुजारा करने वाले सूरज की कहानी वायरल, अब बनेंगे स्टेज आर्टिस्ट

Delhi Flute Seller Viral Story : दिल्ली के सड़क पर बांसुरी बेचने वाले सूरज की कहानी वायरल, अब उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। लोगों से अपील कि वे सड़क कलाकारों को आयोजनों में बुलाए।

हितेश तिवारी

Street Musician viral Story : राजधानी दिल्ली की गलियों से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सूरज नाम का एक शख्स नजर आता है, जो एक हाथ में बांसुरी और दूसरे में रंग-बिरंगे गुब्बारे लिए सड़कों पर घूमता है। वह चलते-चलते बांसुरी बजाता है और साथ ही उसे बेचने की कोशिश भी करता है, ताकि अपने परिवार का पेट पाल सके।

बांसुरी बेचने वाले की दिल छू लेने वाली कहानी

वीडियो में सूरज धीरे-धीरे सड़क पर चलते हुए हर कुछ कदम पर रुककर बांसुरी बजाते नजर आते हैं। उनकी धुन लोगों का ध्यान खींचती है, लेकिन उनकी जिंदगी की हकीकत इससे कहीं ज्यादा कठिन है।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले शख्स Prabhjot Singh ने बताया कि सूरज के परिवार में तीन पीढ़ियां बांसुरी बजाती रही हैं, लेकिन मजबूरी के कारण उन्हें इसे बेचने के साथ-साथ बजाना भी पड़ता है।

सड़क कलाकारों को आयोजनों में बुलाकर सम्मान दें

इस कहानी में खास मोड़ तब आया, जब वीडियो बनाने वाले ने सिर्फ देखकर आगे बढ़ने के बजाय सूरज से बात की और उन्हें अपने अगले शो में परफॉर्म करने का मौका देने का फैसला किया। अब सूरज वहां एक विक्रेता नहीं, बल्कि एक कलाकार के रूप में प्रस्तुति देंगे।

इस पहल के जरिए लोगों से अपील की गई है कि वे सड़क कलाकारों को सिर्फ दर्शक बनकर न देखें, बल्कि उन्हें अपने आयोजनों में बुलाकर सम्मान दें। यह कहानी दिखाती है कि छोटे-छोटे कदम भी किसी की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित