AI की दुनिया के 'करण-अर्जुन' को मोदी भी नहीं मिला पाए! (Image- Social Media) 
वायरल

AI की दुनिया के 'करण-अर्जुन' को मोदी भी नहीं मिला पाए! स्टेज पर दिखा 'एआई कोल्ड वॉर', VIDEO में देखें तकरार

OpenAI Anthropic Rivalry: ग्रुप फोटो सेशन के समयसैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई के बीच एक अजीब सा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया।

अर्पित शुक्ला

Dario Amodei Awkward Moment: दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान एक हल्का-फुल्का लेकिन चर्चित पल सामने आया, जब Sam Altman और Dario Amodei के बीच ग्रुप फोटो सेशन के दौरान एक अजीब सा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। ये दोनों AI क्षेत्र की बड़ी और प्रतिस्पर्धी कंपनियों, OpenAI और Anthropic के प्रमुख हैं।

जहां बाकी लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े थे, वहीं सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई ने हाथ मिलाने की बजाय एक फिस्ट-बंप (मुट्ठी टकराकर पोज़) दिया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस पल को सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में "AI Cold War" तक कह दिया। कुछ यूजर्स ने इसे OpenAI और Anthropic के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा से जोड़ते हुए कहा, "AGI कब आएगा? जिस दिन Dario और Sam हाथ मिलाएंगे।"

देखें वीडियो

यह हल्का-फुल्का पल, जो एक साधारण फोटो पोज़ हो सकता था, AI राइवलरी के संदर्भ में दिलचस्प बन गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इस बारे में कई कमेंट्स आने लगे और लोगों ने इसे हंसी-मजाक के साथ ट्रेंड कराया।

सैम ऑल्टमैन ने दी सफाई

सैम ऑल्टमैन ने इस घटना को लेकर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि स्टेज पर वह काफी कन्फ्यूज थे। ऑल्टमैन ने बताया कि उनको समझ नहीं आ रहा था कि उनको क्या करना चाहिए। बता दें कि ऐसा तब हुआ जब सुंदर पिचाई और अलेक्जेंडर वैंग जैसे अन्य लीडर्स हाथ थामे हुए थे, लेकिन ऑल्टमैन और अमोदेई के बीच की दूरी साफ तौर पर देखी जा सकती है।

AI के दिग्गज एक मंच पर

इस ग्रुप फोटो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ दुनिया के प्रमुख टेक लीडर्स जैसे Sundar Pichai, Alexandr Wang और अन्य वैश्विक AI विशेषज्ञ भी शामिल थे। समिट का उद्देश्य AI के जरिए वैश्विक समस्याओं का समाधान ढूंढना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना था। हालांकि, यह कार्यक्रम गंभीर चर्चाओं का था, लेकिन Sam Altman और Dario Amodei के बीच के इस पल ने सबका ध्यान खींच लिया।

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट

यह पांच दिवसीय समिट 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित की गई, जिसमें 500 से ज्यादा वैश्विक AI लीडर्स, 150 से अधिक शिक्षाविद और शोधकर्ता, तथा 400 से ज्यादा चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर्स और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी