वायरल

हिरण ने लोगों को सिखाया सड़क सुरक्षा का पाठ, यूपी पुलिस ने इस खास अंदाज में शेयर किया वीडियो

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: कई बार अलग-अलग राज्यों की पुलिस अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से लोगों को प्रेरित करने का कार्य करते है, ऐसे में अब इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस भी आगे है। बता दें कि हाल ही में  यूपी पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करने के महत्व को प्रोत्साहित करने के लिए एक हिरण का एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

ट्रैफिक नियमों का पालन कर सकता है तो इंसान क्यों नहीं?

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में, हिरण को सड़क के दूसरी तरफ पार करने से पहले वाहन की आवाजाही के रुकने के लिए धैर्य के साथ सड़क के किनारे इंतजार करते देखा जा सकता है और जब ट्रैफिक रुकता है तो हिरण दूसरी तरफ जाने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करता है। इस क्लिप का मकसद यह संदेश फैलाना है कि जब कोई जानवर ट्रैफिक नियमों का पालन कर सकता है तो इंसान क्यों नहीं? उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए सड़क सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने की कोशिश की। वकाई में उत्तर प्रदेश पुलिस का यह तरीका बेहद सराहनीय कार्य है।

लोगों ने की सराहना 

दरअसल मिले सूत्रों के अनुसार, वायरल हो रहा यह वीडियो मध्य जापान के नारा प्रान्त में रिकॉर्ड किया गया था, जो अपने सिका हिरण या जापानी हिरण के लिए मशहूर है, जिसे अधिकांश सार्वजनिक स्थानों पर घूमते देखा जा सकता है। ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद, वीडियो को 33 हजार से ज्यादा बार देखा गया और 1.3 हजार लाइक्स मिले। सोशल मीडिया यूजर्स को भी यह वीडियो बहुत पसंद आया। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, यूपी पुलिस: ट्रैफिक कंट्रोल का कितना अच्छा उदाहरण है। एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट में लिखा, सुंदर।

ट्वीट कर कही ये बात 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सड़क सुरक्षा के महत्व को बताने के लिए अक्सर कई रेफरेंस दिए हैं। इस बार उन्होंने वीडियो पोस्ट में लिखा, जीवन अनमोल है। ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन आपके लिए घातक हो सकता है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। बता दें कि भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, भारत में सड़क दुर्घटनाओं में वैश्विक मौतों का लगभग 11 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो दुनिया में सबसे अधिक थी। इसलिए सड़क सुरक्षा की लेकर लगातार पुलिस लोगों को प्रेरित करने का उन्हें अच्छी समझाने का कार्य करते है। 

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज