(Image-Twitter-@susantananda3) 
वायरल

खौफनाक: जूते से निकला कोबरा, रोंगटे खड़े कर देगा ये वायरल वीडियो

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है, अब बरसात का मौसम है ऐसे में कही पर भी सांप निकलने की संभावना ज्यादा होती है, ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरुरी है, ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किंग कोबरा (Cobra) एक जूते के अंदर बैठा हुआ है। इस  हैरतअंगेज वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग है।  आपको बता दें कि किंग कोबरा के इस वीडियो को आज ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। 

बता दें कि  अब तक इस वीडियो को  56 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल 53 सेकेंड के इस वीडियो ने लोगों के होश उड़ा  दिए है। कोबरा के इस वीडियो को  @susantananda3 नाम के अकाउंट से आईएफएस सुशांत नंदा द्वारा शेयर किया गया है, जो की अब तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि दरअसल ये वीडियो लोगों को जागरूक करने के लिए शेयर किया है। 

जैसा की हम सब जानते है बरसात के दिनों में कीड़े- मकोड़े घर में घुस जाते हैं। ऐसे में उन्हें कोने- कोने में उन्हें ढूंढ पाना मुश्किल होता है। अक्सर लोग चीजों का इस्तेमाल बिना देखे- परखे कर लेते हैं नतीजन ऐसे परिणाम सामने आते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में किसी को अंदाजा भी नहीं था कि किंग कोबरा जूते में छिप कर बैठा हो सकता है। जूता पहनने जा रहे शख्स को छुप कर बैठा सांप नुकसान पहुंचा सकता था अगर समय रहते उसके छुपे होने का अंदाजा नहीं लगाया जाता।

आप भी इस वीडियो को देख सकते है कि आखिर इतने छोटे से से जूते में सांप किस तरह खुद को छिपा कर बैठा है। होश उड़ा  देने वाले इस वीडियो को शेयर करने के बाद ट्विटर यूजर आईएफएस सुशांत नंदा ने लिखा है कि सांप किसी भी जगह पर मिल सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के तरह- तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर तो इस हद तक डर गए कि वे जूते ना पहनने की बात करते नजर आए, वहीँ अब इस वीडियो को देख कई लोग सावधान भी हो गए है। 

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी