(Image-Youtube) 
वायरल

खौफनाक: टॉयलेट सीट से निकला किंग कोबरा, वीडियो देख डर जाएंगे आप

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: बारिश का मौसम है ऐसे में इंसानी इलाके में सांप निकलने के कई मामले सामने आते है, लेकिन आज हम जिस सांप के घटना के बताने जा रहे है वह बहुत अलग है।  जी हां हम सब जानते है कोबरा बहुत हो खतरनाक सांप होता है, इसे देख हम ऐसे ही डर  जाते है लेकिन अगर यह हमारे रहने की जगह पर  घुस आए तो क्या होगा? जी हां ऐसा ही कुछ इस वीडियो में हुआ है जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि सांप टॉयलेट सीट के बाउल से निकल रहा है। जी हां चौंक गए ना? मगर ऐसा सचमुच हुआ है की एक खतरनाक किंग कोबरा टॉयलेट सीट के बाउल में जा छिपा। फिर ऐसा कुछ हुआ  जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे।

आपको बता दें कि इस पूरी घटना का वीडियो यूट्यूब पर Sarpmitra Akash Jadhav नाम के चैनल पर मौजूद है, जो गुजरात के किसी ग्रामीण क्षेत्र का है। यहां किसी घर में टॉयलेट बनवाया गया। मगर इसके इस्तेमाल के लिए जैसे ही शख्स अंदर दाखिल हुआ उसके होश उसके उड़ गए। दरअसल टॉयलेट सीट के बाउल में खतरनाक किंग कोबरा फन फैलाए बैठा था, जिसे देख दंग रहना तो लाजमी है। 

घर के मालिक ने थोड़ा साहस दिखाते हुए पहले टॉयलेट के पाइप को बंद किया और तुरंत स्नैक रेस्क्यू टीम की इसकी जानकारी दी। वीडियो में देख सकते हैं कि काफी मशक्कत के बाद किसी तरह सांप का रेस्क्यू किया गया। वीडियो करीब एक साल पुराना जिसे अभी तक 1.7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। आप भी इस वीडियो को देख डर जाएंगे। 

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज