वायरल वीडियो का स्क्रीन ग्रैब 
वायरल

फुटबॉल मैच हारने पर कोच ने कर दी लात-घूसों की बरसात, सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ नया वायरल होता रहता है। अब एक नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई है। जिसमें एक फुटबॉल कोच अपने बच्चों परलात घूसों की बरसात करते नजर आ रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक वीडियो वायरल होते ही इन्हें पद से निलंबित भी कर दिया गया है।

शानू शर्मा

चेन्नई: हर स्पोर्ट्स मैन के लिए उनका खेल सबसे ज्यादा जरूरी होता है। कोई भी अपने गेम में हारना नहीं चाहता है। लेकिन अगर हार जाए तो टीम के सभी खिलाड़ी एक दूसरे का सहारा बनते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरत एक अच्छे कोच की होती है। जो अपने बच्चों को पहले अच्छा गेम सिखाए अगर फिर भी जीत ना मिले तो उनका हौसला बढ़ाए।

सोशल मीडिया पर एक ऐसे कोच का वीडियो वायरल हो  रहा, जो अपने स्टूडेंट्स के मैच हार जाने के बाद उनपर लात-घूसों की बरसात करते नजर आ  रहे हैं। गुस्से में बौखलाया कोच सभी खिलाड़ियों को लाइन से बिठा कर एक-एक की क्लास लेते नजर आ रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक वीडियो के वायरल होने के बाद कोच को बर्खाशत कर दिया गया है।

लात-घूसों की किया बरसात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो तमिलनाडु के एक स्कूल का बताया जा रहा है। जिसमें स्कूल के ये बच्चे फुटबॉल मैच हार जाते हैं। जिसके कारण उनके कोच उनपर काफी ज्यादा भड़कते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियों में कोच जमीन पर बैठे बच्चों को कभी बाल नोचता है तो कभी लात मारकर गिरा देता है। वहीं आसपास की भीड़ केवल तमाशे देखती रहती है।

वहीं वीडियो में एक समय गुस्साए कोच एक खिलाड़ी से पूछता है कि क्या तुम महिला हो। सामने वाले टीम को स्कोर कैसे करने दिया। इस वीडियो में लगातार कोच बच्चों पर चिल्लाता नजर आ रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक यह वीडियो तमिलनाडु के सलेम जिले में मेट्टूर के पास एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल की है।

यह भी पढ़ें-

लोगों ने किया कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने कोच का पक्ष लेते हुए लिखा बच्चों की गलतियों पर प्रतिक्रिया करने का यह घरेलू तरीका है। भारतीय बच्चे इसके आदी हैं । एक कोच हमेशा अपने खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देता है, जब उनकी टीम मैच हार जाती है तो उसे दुख होता है। वहीं दूसरे यूजर ने इसकी आलोचना करते हुए लिखा यह दयनीय है। उनकी हिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की.

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा