वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

'बिजली का बिल भरवा दो...' सड़क पर भीख मांगता दिखा ह्यूमनॉइड रोबोट, वीडियो देख लोग बोले- AI भी हो गया मजबूर!

Robot Beggar Video : चीन में एक ह्यूमनॉइड रोबोट का वीडियो वायरल हो रहा है। रोबोट सड़क किनारे घुटनों के बल बैठकर लोगों से अपने बिजली बिल के लिए पैसे मांगता दिखाई दिया, जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह गए।

हितेश तिवारी

China Robot Video : चीन के सिचुआन प्रांत से सामने आए एक अनोखे वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। वायरल क्लिप में एक ह्यूमनॉइड रोबोट सड़क किनारे घुटनों के बल बैठा नजर आता है और राहगीरों से अपने बिजली बिल के लिए मदद मांगता दिखाई देता है।

आमतौर पर रोबोट्स की चर्चा उनकी उन्नत तकनीक और क्षमताओं को लेकर होती है, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग है। वीडियो में रोबोट के पास एक प्लेट रखी हुई दिखाई देती है, जिसमें लोग नकद पैसे डाल सकते हैं, जबकि डिजिटल भुगतान के लिए एक क्यूआर कोड भी लगाया गया है। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।

चीन में एक ह्यूमनॉइड रोबोट का वीडियो वायरल

एक्स पर @theOGalv नाम के अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में रोबोट एक घुटने पर बैठकर दोनों हाथ जोड़ता और लोगों की ओर झुकता दिखाई देता है। उसके पास लगे एलईडी बोर्ड और लाउडस्पीकर पर बार-बार संदेश चल रहा है, “रिचार्ज करने के लिए पैसे नहीं हैं” और “कृपया बिजली के बिल में मदद करें।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रोबोट यूनिट्री जी1 मॉडल है, जिसे चीनी रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री ने विकसित किया है। इसी कंपनी का एक अन्य रोबोट इस साल इक्वाडोर के चिम्बोराज़ो ज्वालामुखी पर चढ़ाई करने के कारण भी चर्चा में आया था। वीडियो में कुछ लोग रोबोट के सामने पैसे डालते और क्यूआर कोड स्कैन करते हुए भी दिखाई देते हैं।

अब रोबोट भी भिखारियों की नौकरी छीनने लगे

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि अब रोबोट भी भिखारियों की नौकरी छीनने लगे हैं, जबकि कुछ ने कहा कि लगता है एआई का दुनिया पर कब्जा करने का प्लान फिलहाल टल गया है। वहीं कई लोगों ने इसे मार्केटिंग स्टंट या परफॉर्मेंस आर्ट का हिस्सा बताया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजिंग, चेंगदू और फ़ूज़ौ जैसे शहरों में भी ऐसे "रोबोट भिखारी" पहले देखे जा चुके हैं। इस बीच दुनिया भर में ह्यूमनॉइड रोबोट तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और उद्योग, स्वास्थ्य सेवा तथा घरेलू कार्यों में उनकी भूमिका बढ़ती जा रही है। ऐसे में यह वायरल वीडियो तकनीक और मनोरंजन का एक दिलचस्प मिश्रण बनकर सामने आया है।

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र