वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग

Car Swept Away : बारिश के बीच उफनती नदी में एक कार बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार पर फंसे लोगों को समय रहते नाव की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हितेश तिवारी

Flood Rescue Viral Video : मानसून शुरू होते ही देश के अलग-अलग हिस्सों से बारिश और बाढ़ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया। वायरल वीडियो में एक कार तेज बहाव वाली नदी में बहती हुई दिखाई देती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कार पर कुछ लोग फंसे हुए नजर आते हैं और अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो देखने वाले हर शख्स की सांसें थम जाती हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह वीडियो एक्स पर @iiamirfanali नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उफनती नदी में कार बहने का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बहाव के बीच एक कार नदी में बह रही है। कार की छत पर दो लोग बैठे हुए दिखाई देते हैं, जबकि एक व्यक्ति कार के अंदर मौजूद बताया जा रहा है। वीडियो में यह साफ नहीं हो पाता कि कार नदी में कैसे पहुंची, लेकिन कुछ ही देर बाद वहां एक नाव पहुंचती है।

नाव में मौजूद लोग बिना देर किए रेस्क्यू शुरू करते हैं और कार पर फंसे लोगों को सुरक्षित नाव में बैठा लेते हैं। इसके कुछ ही पलों बाद कार पूरी तरह पानी में डूब जाती है। अगर बचाव दल कुछ मिनट और देर से पहुंचता, तो हादसा कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता था।

कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

वायरल वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया, "कुदरत के आगे किसी की नहीं चलती। गाड़ी नदी में समा गई, लेकिन गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं। एक भयानक हादसा और एक कामयाब रेस्क्यू ऑपरेशन।" वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "भगवान का शुक्र है कि सभी की जान बच गई।"

दूसरे ने कहा, "बारिश के मौसम में ऐसे जोखिम बिल्कुल नहीं लेने चाहिए।" वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि आखिर कार नदी तक पहुंची कैसे। कई लोगों ने इस घटना को मानसून के दौरान सतर्क रहने का बड़ा संदेश बताते हुए कहा कि तेज बहाव वाले रास्तों और जलभराव वाली जगहों से हर हाल में बचना चाहिए।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव