वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कनाडा के यात्रियों का भारतीय ट्रेन सफर बना यादगार, स्लीपर कोच में मिला अपनापन

Canadian Travelers in India : कनाडा के दो यात्रियों ने भारत में स्लीपर क्लास से सफर किया। सोने के इरादे से की गई यात्रा लोगों के अपनापन और बातचीत के कारण उनके लिए यादगार बन गई।

हितेश तिवारी

Sleeper Class Experience : भारत में ट्रेन का सफर सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि एक अलग अनुभव होता है। इसका अंदाजा कनाडा के दो यात्रियों को तब हुआ जब वे जलगांव से चंद्रपुरा के लिए स्लीपर क्लास में रवाना हुए।

किम ग्रीनवुड नाम के यात्री ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि उन्होंने स्लीपर कोच इसलिए बुक किया था ताकि लंबा सफर आराम से सोकर पूरा कर सकें। लेकिन उनका यह प्लान जल्द ही बदल गया।

कनाडाई परिवार का भारत में ट्रेन का यादगार सफर

वीडियो में दिखता है कि उनकी सीट पर धीरे-धीरे आसपास के लोग और बच्चे आकर बैठने लगे। किम ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि स्लीपर की सीट सिर्फ आपकी नहीं होती, यह सबकी होती है।

बच्चे उनसे बात करने लगे, खेलते रहे और माहौल बिल्कुल पारिवारिक सा हो गया। कुछ ही देर में उनकी सीट के आसपास लोगों की भीड़ बढ़ गई। ऐसे में सोना तो दूर, उन्हें लगातार बातचीत और हंसी-मजाक का हिस्सा बनना पड़ा।

भारत में ट्रेन यात्रा फुल ऑफ लाइफ होती है

वे सात घंटे की यात्रा में सो नहीं पाए, लेकिन उन्होंने माना कि यह सफर वे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने बताया कि लोग आपस में खाना बांट रहे थे और उन्हें भी खाने के लिए दे रहे थे। इस अपनापन ने उनका दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स ने भी इस वीडियो पर खूब कमेंट किए। किसी ने लिखा, “यही तो भारत है,” तो किसी ने कहा, “भारत में ट्रेन यात्रा फुल ऑफ लाइफ होती है।” यह वीडियो दिखाता है कि भारतीय रेल यात्रा में सिर्फ मंजिल नहीं, बल्कि रास्ते की कहानियां भी खास होती हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह