वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कनाडा की सड़कों पर फ्री में मिल रहे टीवी, सोफा और डिशवॉशर! इंडियन कपल ने दिखाया अनोखा ट्रेंड

Canada Free Stuff Trend : कनाडा में लोग घर की गैरजरूरी चीजों को सड़क किनारे छोड़ देते हैं ताकि जरूरतमंद उन्हें मुफ्त में ले जा सकें। एक भारतीय कपल ने इस अनोखे ट्रेंड का वीडियो शेयर किया।

हितेश तिवारी

Indian Couple in Canada : सोशल मीडिया पर कनाडा का एक अनोखा ट्रेंड इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। यहां लोग अपने घर की ऐसी चीजें, जिनकी उन्हें अब जरूरत नहीं होती, सड़क के किनारे रख देते हैं ताकि कोई दूसरा व्यक्ति उन्हें मुफ्त में ले जा सके। इसी ट्रेंड को दिखाते हुए कनाडा में रहने वाले भारतीय कपल रुमन और तरुण का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में रुमन सड़क किनारे रखा एक सोफा दिखाते हुए कहती हैं कि इसे बिना किसी से पूछे घर ले जाया जा सकता है। इसके बाद दोनों आसपास रखी कई दूसरी चीजें भी दिखाते हैं और बताते हैं कि यह सब लोगों के लिए फ्री में उपलब्ध है। इस अनोखी व्यवस्था ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

कनाडा की सड़कों पर फ्री में मिल रहा सामान

वीडियो में कपल को सड़क किनारे बड़ा टीवी, सोफा, डिशवॉशर और बार्बेक्यू जैसी कई उपयोगी चीजें दिखाई देती हैं। आमतौर पर भारत में लोग ऐसी चीजें बेचने या कबाड़ी को देने की कोशिश करते हैं, लेकिन कनाडा में कई लोग इन्हें घर के बाहर छोड़ देते हैं ताकि जरूरतमंद इन्हें दोबारा इस्तेमाल कर सकें।

इस ट्रेंड का उद्देश्य अच्छी स्थिति में मौजूद सामान को फेंकने के बजाय किसी दूसरे व्यक्ति के काम आने देना है। ऐसे सामान को लेने के लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं होती, क्योंकि घर के बाहर रखा जाना ही इस बात का संकेत माना जाता है कि कोई भी इसे ले जा सकता है। इससे सामान की बर्बादी भी कम होती है और जरूरतमंद लोगों को फायदा मिलता है।

इंडियन कपल ने दिखाया अनोखा ट्रेंड

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस ट्रेंड की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसा सिस्टम भारत में भी होना चाहिए, ताकि अच्छी हालत का सामान जरूरतमंद लोगों तक आसानी से पहुंच सके।

वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या इस तरह कार भी मुफ्त में ले जाई जा सकती है। एक अन्य यूजर ने कपल से उस इलाके की लोकेशन ही पूछ ली, जहां इतनी सारी चीजें सड़क किनारे रखी हुई थीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि ऐसे ट्रेंड से रिसाइक्लिंग को बढ़ावा मिलता है और उपयोगी सामान बेकार होने से बच जाता है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना