वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कनाडा से भारत पहुंचा भाई, शादी से पहले बहन को दिया सरप्राइज; भावुक मिलन का वीडियो वायरल

Brother Sister Bond : कनाडा में रहने वाला एक भाई अपनी बहन की शादी से पहले उसे सरप्राइज देने भारत पहुंच गया। जैसे ही बहन ने उसे देखा, वह भावुक होकर उससे लिपट गई।

हितेश तिवारी

Brother Surprise Sister : सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भाई अपनी बड़ी बहन को उसकी शादी से पहले खास सरप्राइज देता नजर आ रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर meeett_irl ने शेयर किया है।

जानकारी के मुताबिक, भाई कनाडा से सीधे भारत पहुंचा, लेकिन उसने अपने आने की खबर किसी को नहीं दी। शादी से पहले बहन को सरप्राइज देने की उसकी यह योजना पूरी तरह सफल रही। वीडियो के कैप्शन में भाई-बहन के रिश्ते को लेकर भावुक शब्द लिखे गए हैं, जो इस पल को और भी खास बना देते हैं।

भाई ने बहन को शादी के दिन दिया सरप्राइज

वीडियो में दुल्हन बनने वाली लड़की एक कमरे में प्रवेश करती है, जहां उसके दोस्त और परिवार के लोग पहले से मौजूद होते हैं। सभी उसे बधाई देते हैं और गले लगाते हैं। वह मुस्कुराते हुए सबसे मिलती है, लेकिन तभी उसकी नजर भीड़ में खड़े अपने भाई पर पड़ती है।

कुछ पल के लिए वह ठिठक जाती है, फिर उसे पहचानते ही भावुक हो उठती है। वह दौड़कर भाई के पास जाती है और उसे कसकर गले लगा लेती है। दोनों की आंखों से आंसू बहते दिखाई देते हैं। कमरे में मौजूद लोग इस भावुक मिलन पर तालियां बजाते हैं और माहौल खुशी से भर जाता है।

वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी भावनाओं से भर गए। कई लोगों ने इसे भाई-बहन के रिश्ते की सच्ची मिसाल बताया। एक यूजर ने लिखा, “मां को देखिए, वो भी दोनों को रोता देख खुद को संभाल नहीं पा रही थीं।”

वहीं दूसरे ने कहा, “मेरी कोई बहन नहीं है, इसलिए यह वीडियो और ज्यादा दिल को छू गया।” हजारों लोगों ने इसे शादी से पहले का सबसे खूबसूरत और यादगार सरप्राइज बताया। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि परिवार का साथ और अपनों का प्यार जिंदगी के सबसे कीमती तोहफों में से एक है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक