वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ब्रिटिश शख्स ने छुए 89 साल की परदादी के पैर, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

British Man Indian Culture Video : ब्रिटिश युवक ने पत्नी की 89 वर्षीय परदादी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया। लोगों ने इसे संस्कृतियों के खूबसूरत मेल का उदाहरण बताया।

हितेश तिवारी

British Man Touching Elderly Feet : सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ब्रिटिश शख्स अपनी भारतीय पत्नी की 89 वर्षीय परदादी से बेहद सम्मान के साथ मिलता नजर आता है।

इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि प्यार और सम्मान की कोई भाषा नहीं होती। कॉनर और मृत्तिका नामक कपल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण सा इशारा भी दिलों को जोड़ सकता है, भले ही भाषा और संस्कृति अलग क्यों न हो।

ब्रिटिश शख्स पहुंचा भारतीय पत्नी के घर

वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रिटिश युवक कॉनर, मृत्तिका की बुजुर्ग परदादी से मिलने के लिए झुककर उनके पैर छूता है, जो भारतीय संस्कृति में बड़ों से आशीर्वाद लेने का पारंपरिक तरीका है।

खास बात यह है कि दोनों एक-दूसरे की भाषा नहीं समझते, लेकिन फिर भी उनके बीच का यह सम्मान और स्नेह साफ दिखाई देता है। बुजुर्ग महिला भी बड़े प्यार से उसे आशीर्वाद देती हैं। वीडियो पर लिखा गया है, “मेरे ब्रिटिश पति और मेरी 89 वर्षीय परदादी के बीच कोई साझा भाषा नहीं है, बस सम्मान और प्यार है।”

लोगों ने वीडियो को संस्कृतियों के खूबसूरत मेल का उदाहरण बताया

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर the.brit.bong.diary नाम के हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद यूजर्स ने इस पर खूब प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, “सम्मान एक ऐसी भाषा है जिसे हर कोई समझता है,” वहीं दूसरे ने कहा, “प्रेम सच में भाषा की सीमाओं से परे होता है।”

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे संस्कृतियों के खूबसूरत मेल का उदाहरण बताया। यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि जब दिल से जुड़ाव हो, तो भाषा और सीमाएं मायने नहीं रखतीं, और परंपराएं ही इंसानों को करीब लाती हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज