वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

6 महीने भारत घूमे ब्रिटिश आर्किटेक्ट, बोले- “यह यात्रा जीवन बदलने वाली रही”

British Architect India Travel Story : ब्रिटिश आर्किटेक्ट ने 6 महीने भारत घूमकर इसे जीवन बदलने वाला अनुभव बताया। कई लोगों ने कहा कि भारत की विविधता को एक बार की यात्रा में समझ पाना मुश्किल है।

हितेश तिवारी

British Man India Travel Viral Video : एक ब्रिटिश आर्किटेक्ट ने भारत में छह महीने की सोलो बैकपैकिंग यात्रा कर ऐसा अनुभव हासिल किया, जिसे उन्होंने “बेहद ज्ञानवर्धक” बताया है। जैक नाम के इस यात्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उन्होंने अपनी यात्रा को सिर्फ एक घूमने-फिरने का अनुभव नहीं, बल्कि अपने पेशेवर जीवन के लिए एक बड़ा सीखने का मौका बताया। भारत आने के दौरान उनके पास सिर्फ एक बैकपैक, एक कैमरा और किताबों में देखी गई वास्तुकला की तस्वीरें थीं, जिन्हें वह असल में देखने आए थे।

ब्रिटिश आर्किटेक्ट ने महिने की भारत यात्रा को बताया ज्ञानवर्धक

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @architect_jack हैंडल से शेयर किया गया है। जैक ने बताया कि यात्रा आसान नहीं थी—लंबी बस यात्राएं, भाषा की दिक्कतें, प्लान फेल होना और थकावट जैसे कई चुनौतियां सामने आईं। लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने भारत की वास्तुकला को “जीवंत और बहुआयामी” बताया।

खास तौर पर Hampi का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की बारीक नक्काशी और मंदिरों की संरचना ने उन्हें शिल्प और इतिहास की गहराई को समझने में मदद की। उन्होंने कहा कि जिन चीजों को वह वर्षों से किताबों में देख रहे थे, उन्हें अपनी आंखों से देखना एक अनोखा अनुभव था।

ब्रिटिश आर्किटेक्ट ने लोगों को भारत आने की सलाह दी

जैक ने उन लोगों को भी सलाह दी, जो भारत यात्रा को लेकर असमंजस में हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आसान नहीं होती, लेकिन अंत में यह पूरी तरह से सार्थक साबित होती है। उनके मुताबिक, ऐसी यात्राएं न सिर्फ दुनिया को देखने का नजरिया बदलती हैं, बल्कि खुद को समझने का तरीका भी बदल देती हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके अनुभव की सराहना की और उन्हें भारत के और हिस्सों को एक्सप्लोर करने की सलाह दी। कई लोगों ने कहा कि भारत की विविधता और वास्तुकला इतनी व्यापक है कि एक बार की यात्रा में इसे पूरी तरह समझ पाना मुश्किल है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की