वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दुल्हन ने स्टेज पर ही बहन को घूरा, वीडियो वायरल; शादी के दिन ‘सिस्टर फाइट’ देखकर हंसे लोग

Sister Fight Wedding शादी के स्टेज पर फोटो खिंचवाने आई बहन को दुल्हन ने गुस्से से घूरा, और कैमरे में कैद यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Bride Viral Video : शादी का दिन वैसे ही दुल्हन के लिए बेहद भावुक और तनाव भरा होता है। कभी फोटो खिंचवाने की हड़बड़ी, कभी रिश्तेदारों की भीड़ और कभी बिना वजह की नोंकझोंक—इन सब के बीच दुल्हन का चेहरा पलक झपकते ही मुस्कान से गुस्से में बदल जाता है। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दुल्हन का गुस्सा किसी मेहमान पर नहीं, बल्कि अपनी ही छोटी बहन पर फूट पड़ा।

वीडियो देखकर लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। यह मजेदार पल कैमरे में ऐसा कैद हुआ कि अब इंटरनेट इस ‘भाभी-ननद’ जैसे निभेले झगड़े पर चुटकुले बनाता नहीं थक रहा।

स्टेज पर ही दुल्हन ने बहन को घूरा

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुल्हन अपने दूल्हे के साथ स्टेज पर बैठी है और तभी उसकी छोटी बहन फोटो खिंचवाने के लिए पास आती है। मासूमियत से खड़े होने की कोशिश कर रही बहन को देखते ही दुल्हन उसे ऐसी घूरती है जैसे चेतावनी दे रही हो—“ज़रा ठीक से खड़ी हो… मेरी फोटो खराब मत कर देना!”

दुल्हन की इस ‘शॉकिंग’ नजर ने पूरे इंटरनेट पर धूम मचा दी है। यही नहीं, वीडियो में दूल्हे की प्रतिक्रिया भी काफी मजेदार है। वह पूरी तरह शांत बैठा रहता है, जैसे उसे पता हो कि यह बहनों की रोज की खट्टी–मीठी बहस का ही एक हिस्सा है। उसका ये ठंडा रिएक्शन भी यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो को parul.gupta_98 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। क्लिप वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा—“बहनें ऐसी ही होती हैं, प्यार भी सबसे ज्यादा और लड़ाई भी सबसे ज्यादा।”

दूसरे ने चुटकी ली—“लगता है बहन ने पीछे से जरूर कुछ कमेंट मारा होगा!” कुछ यूजर्स ने कहा कि शादी वाले दिन भी बहनों की नोकझोंक खत्म नहीं होती, और यही रिश्तों का असली मजा है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे बार-बार देखकर हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा