मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
वायरल

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

Anwar Ibrahim Song: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के गाला डिनर में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार का मशहूर गीत ‘ख्वाब हो तुम’ गाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

प्रिया जैस

BRICS Gala Dinner Viral Video: शनिवार की शाम ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में यह साफ हो गया कि भारत का संस्कृति और बॉलीवुड दुनियाभर में काफी फेमस है। शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में आयोजित गाला डिनर के लिए कई देशों के नेता और प्रतिनिधि भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी शामिल हुए।

इस सम्मेलन के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दिल्ली में एक लोकप्रिय हिंदी गीत "ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत" गाया। उन्होंने पियानो बजा रहे आर्टिस्ट के पास जाकर खुद इस धुन के साथ गीत के बोल गुनगुनाए।

किशोर कुमार का गीत गुनगुनाते नजर आए मलेशिया के प्रधानमंत्री

दरअसल, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए मलेशियाई प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम को 1965 की फिल्म तीन देवियां से किशोर कुमार का प्रतिष्ठित गीत ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत गाते हुए देखा गया।

उनका यह गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इससे साफ पता चलता है कि बॉलीवुड दशकों से दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ रहा है। देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग भारतीय गानों और फिल्मों के दीवाने है।

देशभर के नेता हुए शामिल

इस कार्यक्रम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

भारत मंडपम में गाला डीनर रहा खास

शाम का मुख्य आकर्षण एक खास वीगन गाला डिनर था। मेन्यू को इस तरह तैयार किया गया था कि इसमें भारत की अलग-अलग खान-पान की परंपराओं की झलक मिले और साथ ही पर्यावरण संरक्षण, सबको साथ लेकर चलने की भावना और जिम्मेदार मेहमान-नवाजी पर भी जोर दिया जाए।

इस कार्यक्रम में "नवरस - साझा भावनाओं का संसार" नाम का एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। एक और मुख्य आकर्षण ब्रिक्स सिम्फनी, "एक लय, कई संस्कृतियां" था, जिसमें ब्रिक्स देशों और उनके सहयोगी देशों के संगीतकारों ने एक साथ हिस्सा लिया।

अलग-अलग देशों की संगीत परंपराओं और वाद्ययंत्रों को शामिल करते हुए, इस सिम्फनी ने एक मिली-जुली कलात्मक प्रस्तुति दी, जो ब्रिक्स परिवार की सांस्कृतिक विविधता और एकता की भावना को दर्शाती थी।

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील