अमेठी के BJP विधायक सुरेश पासी (फोटो- सोशल मीडिया) 
वायरल

'न मस्जिद जाऊंगा, न मुस्लिम वोट चाहिए' भाजपा के दिग्गज के बयान से पार्टी ने किया किनारा: VIDEO

Amethi के जगदीशपुर से बीजेपी MLA सुरेश पासी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि उन्हें मुस्लिम वोट नहीं चाहिए और वह मस्जिदों में नहीं जाते। पार्टी ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया है।

सौरभ शर्मा

Amethi BJP MLA Viral Video: उत्तर प्रदेश के अमेठी में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। वजह है बीजेपी विधायक सुरेश पासी का वह बयान जिसने सबको चौंका दिया है। एक वायरल वीडियो में विधायक साफ तौर पर कह रहे हैं कि उन्हें न तो मुस्लिम वोट चाहिए और न ही वे कभी मस्जिद जाएंगे। इस बयान ने न केवल विपक्षी दलों को हमलावर होने का मौका दे दिया है, बल्कि खुद उनकी पार्टी को भी सफाई देनी पड़ रही है।

जगदीशपुर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुरेश पासी का यह 20 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसमें वे दो टूक कह रहे हैं कि न तो वे पहले कभी मस्जिद गए, न भविष्य में जाएंगे और न ही उनके सुख-दुख में शामिल होते हैं। उनका कहना है कि उनका रुख बिल्कुल स्पष्ट है और उन्हें मुस्लिम वोटों की कोई जरूरत नहीं है। इस बेबाक मगर विवादित बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

अपनों ने झाड़ा पल्ला, विपक्ष ने घेरा

विधायक के इस तीखे तेवर से उनकी अपनी ही पार्टी ने किनारा कर लिया है। बीजेपी जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने इसे सुरेश पासी का निजी विचार बताते हुए कहा कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास में यकीन रखती है और इसका पार्टी की विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है। दूसरी तरफ, विपक्ष ने इसे नफरत की राजनीति करार दिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल का कहना है कि चुनाव आते ही भाई को भाई से लड़ाने का ड्रामा शुरू हो जाता है। वहीं, सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने आरोप लगाया कि हिंदू-मुस्लिम बंटवारा करना बीजेपी की पुरानी आदत है और वे वोट के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

पुरानी तस्वीर ने खोल दी पोल?

इस पूरे विवाद में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर विधायक की कथनी और करनी में अंतर दिखाती तस्वीरें वायरल होने लगीं। विपक्षी दल सुरेश पासी की एक पुरानी फोटो जमकर शेयर कर रहे हैं, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ मजार पर चादर चढ़ाते और मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ फीता काटते नजर आ रहे हैं। एक तरफ उनका मस्जिद न जाने का दावा और दूसरी तरफ यह पुरानी तस्वीर, अब जनता के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई है। जनता अब सवाल पूछ रही है कि आखिर विधायक जी का असली चेहरा कौन सा है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा