वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

स्विमिंग पूल में बाइक लेकर पहुंचा राइडर! वायरल रील देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग

Bike Jump in Swimming Pool : एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाइक लेकर सीधे स्विमिंग पूल में पहुंच जाता है। राइड बुकिंग पर बनाई गई इस फनी रील को देखकर लोग जमकर हंस रहे हैं।

हितेश तिवारी

Bike Rider Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। वायरल क्लिप में एक शख्स बाइक लेकर सीधे स्विमिंग पूल के अंदर पहुंच जाता है। वीडियो को इस तरह फिल्माया गया है कि ऐसा लगता है जैसे किसी लड़की ने बाइक राइड बुक की हो और राइडर उसे लेने के लिए सीधे पूल तक पहुंच गया हो।

आमतौर पर बाइक टैक्सी चालक घर के बाहर या तय लोकेशन पर पहुंचकर कॉल करते हैं, लेकिन इस वीडियो में राइडर बाइक को पानी में उतार देता है। अचानक बाइक को पूल में देखकर वहां मौजूद लड़की घबरा जाती है और जल्दी से बाहर निकल आती है। इसके बाद बाइक सवार भी बाहर आता है और मुस्कुराते हुए पूछता है, "आपकी राइड है क्या?"

बाइक लेकर स्वीमिंग पूल में कूद गया शख्स

वीडियो में लड़की के हां कहने पर राइडर उससे ओटीपी या राइड कोड पूछता है। लड़की डर के कारण राइड रद्द करने की बात कहती है, तो राइडर मजाकिया अंदाज में जवाब देता है कि "पैरा कमांडो Z+ सिक्योरिटी के साथ जाओगे।" पूरा वीडियो केवल मनोरंजन और रील बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इसमें दिखाई गई घटना वास्तविक सेवा या किसी बाइक टैक्सी कंपनी से जुड़ी नहीं है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @sanjay3121sp नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 80 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग इसे शेयर भी कर चुके हैं।

वायरल रील देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई, ये तो सुपर राइडर निकला।" दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "मेरे मन को भाया, मैं गाड़ी स्विमिंग पूल में कुदाया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "यमराज के मामा का लड़का है।" वहीं चौथे ने कहा, "बस कर जा भाई।"

एक अन्य यूजर ने सवाल किया, "भाई, एक वीडियो बनाने के लिए कितना नुकसान उठाया?" हालांकि वायरल वीडियो पूरी तरह मनोरंजन के लिए बनाया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर खूब ठहाके लगा रहे हैं। साथ ही कई यूजर्स ने सलाह दी कि केवल वायरल होने के लिए ऐसे स्टंट नहीं करने चाहिए, क्योंकि इससे जान-माल का नुकसान भी हो सकता है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान