वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

धान के खेत में मिला मगरमच्छ, कंधे पर उठाकर ले गए ग्रामीण; बिहार का वीडियो हुआ वायरल

Crocodile Rescue : बिहार में धान के खेत से निकले मगरमच्छ को ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Crocodile Video : बिहार से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मगरमच्छ को ग्रामीण बेहद अलग अंदाज में पकड़कर ले जाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मगरमच्छ धान के खेत में दिखाई दिया था, जिसके बाद गांव वालों ने मिलकर उसे काबू में किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ के मुंह को सुरक्षित तरीके से बांधा गया है, ताकि वह किसी पर हमला न कर सके। इसके बाद एक व्यक्ति उसे अपने कंधे पर उठाकर ले जाता है। कुछ देर बाद मगरमच्छ को एक वाहन की छत पर भी रखा हुआ देखा जा सकता है, जहां कई लोग उसे संभालते नजर आते हैं।

खेत में मिला मगरमच्छ, कंधे पर उठाकर ले गए ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे वन विभाग के हवाले कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से कोसी नदी में छोड़ दिया।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे बिहार का बताया जा रहा है और यह वीडियो वायरल हो रहा है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि जंगली जानवर दिखाई देने पर लोगों को खुद जोखिम उठाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए।

ग्रामीणों ने मगरमच्छ पकड़कर वन विभाग को सौंपा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बिहारियों के कारनामे अलग ही लेवल के होते हैं।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "ये बिहार है, यहां वो सब होता है जो कोई सोच भी नहीं सकता।"

वहीं कई लोगों ने ग्रामीणों की हिम्मत की तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने अपील की कि ऐसे मामलों में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशिक्षित वन्यजीव बचाव दल की मदद लेनी चाहिए।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?