वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिहाड़ी मजदूर ने बांटी पूरे गांव में मिठाई, बेटी की सफलता पर भावुक कर देगा वीडियो

Bihar Labour Celebrate Daughter Success : बिहार के दिहाड़ी मजदूर तुलसी मांझी ने बेटी के पास होने पर पूरे गांव में मिठाई बांटकर दिल जीत लिया। यूजर्स ने कहा कि वे अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखें।

हितेश तिवारी

Bihar Labour Viral Video : रोज कमाने और रोज खाने वाली जिंदगी जीने वाले दिहाड़ी मजदूर के लिए हर छोटी खुशी भी बहुत बड़ी होती है। बिहार के रहने वाले तुलसी मांझी ने इसी खुशी को खास बना दिया, जब उन्होंने अपनी बेटी की सफलता पर पूरे गांव में मिठाई बांट दी।

सीमित साधनों के बावजूद उन्होंने यह कदम उठाया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। उनका यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं।

बेटी हुई पास तो मजदूर परिवार ने पूरे गांव में बांटी मिठाई

तुलसी मांझी पेशे से राजमिस्त्री हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर डेली व्लॉग भी बनाते हैं। धीरे-धीरे उनके फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं और अब उनके 1000 से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।

24 मार्च को अपलोड किए गए एक वीडियो में उनकी पत्नी और बेटी नजर आती हैं, जिसमें बेटी के फर्स्ट डिवीजन से पास होने की खुशी में मिठाई बांटी जा रही है। वीडियो में परिवार की सादगी और खुशी साफ झलकती है, जिसने लोगों को खूब प्रभावित किया।

लोगों ने की सराहना और कहा- बेटी की पढ़ाई जारी रखें

इस वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने तुलसी मांझी की सराहना करते हुए कहा कि वे अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखें और उसे आगे बढ़ाएं।

कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में उनसे मिठाई की डिमांड भी कर डाली। यह कहानी दिखाती है कि खुशियां पैसों की मोहताज नहीं होतीं, बल्कि मेहनत और अपनों की कामयाबी ही असली खुशी देती है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा