वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

'स्कूल तोड़ दूंगा...' टीचर की डांट से भड़का नन्हा छात्र, गुस्से वाला वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

Funny Kid Video : बिहार के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टीचर की डांट से नाराज एक नन्हा छात्र पूरे स्कूल को तोड़ देने की बात करता नजर आता है।

हितेश तिवारी

School Kid Viral Video : बच्चों की मासूमियत और बेबाक अंदाज अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं। वे जो महसूस करते हैं, वही बिना किसी झिझक के कह देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार का एक नन्हा छात्र टीचर की डांट से इतना नाराज हो जाता है कि पूरे स्कूल को बर्बाद करने की धमकी देने लगता है।

बच्चे का गुस्से से भरा अंदाज और मासूम चेहरे के साथ कही गई बातें लोगों को खूब हंसा रही हैं। वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

टीचर की डांट से नाराज बच्च बोला- 'स्कूल तोड़ दूंगा'

वायरल वीडियो में बच्चा गुस्से में बार-बार कहता दिखाई देता है, “स्कूल तोड़ दूंगा, आपका स्कूल बर्बाद कर दूंगा।” दावा किया जा रहा है कि शिक्षक ने उसे पढ़ाई को लेकर डांट दिया था, जिसके बाद उसने यह प्रतिक्रिया दी। दिलचस्प बात यह है कि जब टीचर उसे अपने पास बुलाते हैं तो उसका सारा गुस्सा अचानक गायब हो जाता है और वह रोने लगता है।

लेकिन जैसे ही वह थोड़ा दूर जाता है, फिर से उसी आत्मविश्वास और गुस्से के साथ स्कूल तोड़ने की बात दोहराने लगता है। बच्चे की इस हरकत पर क्लास में मौजूद अन्य छात्र और शिक्षक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

लोगों ने उसे मजाक में 'भोकाली बच्चा' बताया

बताया जा रहा है कि बच्चा पहली या दूसरी कक्षा का छात्र हो सकता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां यह तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स भी बच्चे के अंदाज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “गुस्सा तो देखो, लेकिन मासूमियत उससे भी ज्यादा प्यारी है।”

दूसरे ने कहा, “यह बच्चा बड़ा होकर जरूर कुछ बड़ा करेगा।” वहीं कई लोगों ने उसे मजाक में 'भोकाली बच्चा' और 'असली कैरेक्टर' तक बता दिया। यह वायरल वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि स्कूल सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि ऐसे यादगार और मजेदार पलों का भी हिस्सा होते हैं, जिन्हें लोग लंबे समय तक याद रखते हैं।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई