सोशल मीडिया पर मीम्स की जबरदस्त बाढ़ (सौ.सोशल मीडिया) 
वायरल

मीम्स के जरिए नेताओं की लंका लगा रहे यूजर्स, बिहार मतगणना के बीच वायरल हो रहे ये नेता

Bihar Election Result Memes: इन रुझानों से जहां पर जीत के नगाड़े बजने लगे है वहीं पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। इसमें तेजस्वी यादव से लेकर प्रशांत किशोर और राहुल गांधी पर जमकर मीम्स बन रहे।

दीपिका पाल

Bihar Election Viral Memes: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे है। इससे पहले ही चुनाव के शुरूआती रूझान सामने आ चुके है जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं RJD के नेतृत्व वाले महागठबंधन को झटका लगा है। इन रुझानों से जहां पर जीत के नगाड़े बजने लगे है वहीं पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। इसमें तेजस्वी यादव से लेकर प्रशांत किशोर और राहुल गांधी पर जमकर मीम्स बन रहे है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये मजेदार मीम्स

1- कांग्रेस का परफॉर्मेंस… 

सोशल मीडिया पर एक बार फिर कांग्रेस की पस्त परफॉर्मेंस आई है। इसके कैप्शन में लोग कह रहे है। कांग्रेस की परफॉर्मेंस देखकर लगा जैसे वो चुनाव लड़ने नहीं, बस attendance लगाने आए हों present sir! और निकल लिए। सोशल मीडिया पर यह वाला मीम्स भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पीएम मोदी और मंत्री अमित शाह लड्डू खिला रहे है।

सोशल मीडिया पर मीम्स की जबरदस्त बाढ़ (सौ. सोशल मीडिया)

2- अरे नीचे से चेक कर

बिहार विधानसभा चुनाव में इस पर प्रशांत किशोर अपनी जनसुराज पार्टी को लेकर आए है। शुरुआती रुझानों में पार्टी ने कम खाता ही खोला है। इसे लेकर मीमर ने ‘3 इडियट्स’ वाले मीम के साथ पीके का मीम्स बनाया है।

सोशल मीडिया मीम्स में छाया पीके (सौ.सोशल मीडिया)

3- पिता लालू प्रसाद यादव को फोन मिलाते तेजस्वी

सोशल मीडिया पर शुरुआती रूझानों में आरजेडी पार्टी को झटका लग रहा है। इस मीम्स में तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव को फोन करके हार के संकेत की खबर दे रहे है।

4- स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर…

​इस मीम में यूजर ने पंचायत वेब सीरीज वाले प्रहलाद चा को स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा करते हुए दिखाया है। उसका कहना है कि ‘स्ट्रांग रूम के बाहर सीना तान के खड़ा उम्मीदवार का प्रहरी बने हुए नजर आ रहे है।

पंचायत से जुड़ा मीम्स (सौ.सोशल माीडिया)

5- बीजेपी के साथ Zen Z

6- अबकी बार छप्पर फाड़े बिहार....

7-बाल दिवस औऱ जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर

सोशल मीडिया पर यह मीम्स जमकर वायरल हो रहा है जिसमें बाल दिवस औऱ जवाहरलाल नेहरू की जयंती होने के नाते कैसा है रिएक्शन

सोशल मीडिया पर मीम्स की जबरदस्त बाढ़

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें