राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक (फोटो- सोशल मीडिया) 
वायरल

थार के बोनट पर चढ़कर राहुल गांधी की तरफ लपका युवक, आतंकी खतरे के बीच सुरक्षा में बड़ी चूक-Video

Bihar News: बिहार में राहुल गांधी की सुरक्षा में दोबारा चूक का मामला सामने आया है। बिहार में आतंकी घुसपैठ के बाद यात्रा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके बाद भी सुरक्षा में चूक के मामले आ रहे हैं।

Saurabh Pal

Rahul Gandhi Security breach: बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में कथित वोट चोरी और SIR के खिलाफ वोट अधिकार यात्रा चल रही है। इस यात्रा के दौरान शनिवार को दूसरी बार उनकी सुरक्षा में चूक हुई है। राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक गंभीर मसला है, क्योंकि बिहार में आतंकी खतरे का अलर्ट है। पिछले दिनों ही बिहार पुलिस ने नेपाल के रास्ते बिहार में एंट्री करने वाले तीन पाकिस्तानी आतंकियों की तस्वीर जारी की थी।

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अचानक सड़क पर चलती गाड़ी के बीच में आया युवक और थार के बोनट पर चढ़कर राहुल गांधी तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात जवान ने युवक को थार के बोनट से नीचे धक्का दे दिया।

छपरा में सुरक्षा में चूक

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक छपरा जिले में हुई, जब उनका काफिला सड़क से गुजर रहा था। राहुल गांधी थार पर आगे खड़े थे। उसी गाड़ी में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी मौजूद थे। हालांकि युवक गाड़ी के बोनट पर चढ़कर राहुल गांधी की तरफ लपका, इतने में सुरक्षाकर्मी बीच में आ गए। युवक गाड़ी के बोनट से नीचे धकेल दिया।

राहुल गांधी की बढ़ाई गई थी सुरक्षा

गौरतलब है कि पिछले दिनों तीन आतंकियों के बिहार में घुसपैठ करने की खबर आई थी। इसके बाद वोट अधिकार यात्रा में कुछ बदलाव भी किया गया था। इसके साथ ही कई जगह रोड शो कैसिंल कर दिया गया था। एक दिन तक राहुल गांधी खुली जीप की जगह बंद गाड़ी में यात्रा की। कार के अंदर से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। ऐसा कहा गया वोट अधिकार यात्रा पर आतंकी खतरा है। इस लिए वोट अधिकार यात्रा में शामिल नेताओं की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

वोट अधिकार यात्रा का अंतिम दिन

वहीं बता दें कि वोट अधिकार यात्रा का आज अंतिम दिन है। 31 अगस्त को सभी ब्रेक के बाद पटना के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन एक बड़ी रैली करेगा। इस रैली में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन