वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कॉर्पोरेट जॉब की चमक के पीछे की सच्चाई! CA ने दिखाया वीकेंड वर्क कल्चर, वीडियो देख छिड़ी बहस

Corporate Life : एक चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा शेयर किए गए वीडियो ने बिग फोर कंसल्टिंग फर्मों के वर्क कल्चर को लेकर बहस छेड़ दी। वीडियो में लंबे कामकाजी घंटे और करियर की वास्तविक चुनौतियों को दिखाया।

हितेश तिवारी

Work Life Balance : प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट नौकरियों को लेकर युवाओं के मन में अक्सर एक आकर्षक तस्वीर होती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस चमकदार दुनिया का दूसरा पहलू भी सामने रखा है। चार्टर्ड अकाउंटेंट काजल कथपालिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बिग फोर कंसल्टिंग और अकाउंटिंग फर्मों में काम करने की वास्तविक चुनौतियों को दिखाया गया है।

वीडियो की शुरुआत शनिवार सुबह लगभग खाली पड़े ऑफिस से होती है, जहां अधिकांश लोग वीकेंड का आनंद ले रहे होते हैं, लेकिन काजल एक क्लाइंट मीटिंग की तैयारी में व्यस्त नजर आती हैं। उनका कहना है कि लंबे कामकाजी घंटे, देर रात तक काम और लगातार यात्रा इस पेशे का आम हिस्सा हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंट ने दिखाई कॉर्पोरेट कल्चर की सच्चाई

इंस्टाग्राम पर growwithca.kajal नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में काजल बताती हैं कि कई युवा पेशेवर बिग फोर फर्मों के नाम, प्रतिष्ठा और करियर ग्रोथ से प्रभावित होकर इस क्षेत्र में आने का सपना देखते हैं। हालांकि, नौकरी की वास्तविकता कई बार उनकी अपेक्षाओं से अलग होती है।

उन्होंने बताया कि यह वीडियो कुछ महीने पहले रिकॉर्ड किया गया था, जब वह खुद भी यह सोच रही थीं कि जिस करियर को पाने के लिए उन्होंने इतनी मेहनत की, क्या वह वास्तव में वही जीवन है जिसकी उन्होंने कल्पना की थी। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि इस माहौल ने उन्हें प्रोफेशनलिज्म, क्लाइंट मैनेजमेंट, लचीलापन और दबाव में काम करने जैसे महत्वपूर्ण कौशल सिखाए।

वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर लोगों के बीच बहस शुरू

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने इसे कॉर्पोरेट जीवन की "रियलिटी चेक" बताया। एक यूजर ने लिखा कि वर्क-लाइफ बैलेंस किसी भी नौकरी से अधिक महत्वपूर्ण है और कोई भी वेतन मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य से बड़ा नहीं हो सकता।

वहीं एक अन्य यूजर ने सलाह दी कि लोगों को केवल नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय बचत, निवेश और वैकल्पिक करियर विकल्पों पर भी ध्यान देना चाहिए। वीडियो ने एक बार फिर यह चर्चा शुरू कर दी है कि सफलता और प्रतिष्ठा के साथ आने वाली चुनौतियों को समझना भी उतना ही जरूरी है, जितना कि बड़े सपने देखना।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

वंदे मातरम विवाद: पिनाराई ने कांग्रेस पर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुकाव का लगाया आरोप, बताया RSS की B-टीम

पर्चा छपवा देंगे, वही बोलना है...2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की SP नेताओं को हिदायत, कहा- बयानबाजी से बचें

असम में BJP बूथ अध्यक्ष की हत्या से तनाव, 6 आरोपी गिरफ्तार; शव मिलने के बाद क्षेत्र में हिंसा और आगजनी

PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंगों पर मचा बवाल! कांग्रेस ने पूछा- आयरलैंड का इंडिपेंडेंस डे मना रहे हैं क्या?