वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बेंगलुरु में बेकाबू कार ने मचाई तबाही, होटल के बाहर खड़े लोग एक सेकंड में मौत से बचे, वीडियो वायरल

Bengaluru Car Accident : बेंगलुरु के इंदिरानगर की 100-फुट रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर होटल से टकरा गई, कुछ लोग महज एक सेकंड में मौत के मुंह से बच गए।

हितेश तिवारी

Drunk Driving Viral Video : बेंगलुरु की सड़कों पर गुरुवार देर रात एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों की कुछ सेकंड के लिए सांसें रोक दीं। इंदिरानगर की 100-फुट रोड, जो देर रात तक रेस्टोरेंट और होटलों के कारण गुलजार रहती है, अचानक चीख-पुकार और अफरातफरी से भर गई।

बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची जान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल के बाहर कुछ लोग खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे होते हैं। तभी सड़क की दूसरी ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार अचानक नियंत्रण खो देती है। कार डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे होटल की ओर बढ़ती है और वहां खड़े लोगों की तरफ जा घुसती है।

गनीमत यह रही कि लोगों को आखिरी पल में कार की आहट मिल जाती है और वे कुछ सेकंड पहले ही वहां से हट जाते हैं। अगर जरा सी भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान जा सकती थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार रात बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में स्थित 100-फुट रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में था और लगभग 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। मोड़ पर पहुंचते ही वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार डिवाइडर पार कर सड़क किनारे स्थित होटल से जा टकराई।

शे में गाड़ी चलाने वालों पर कब सख्त कार्रवाई होगी

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और गुस्से में भी।

सोशल मीडिया यूजर्स लगातार सवाल उठा रहे हैं कि शहर में नशे में गाड़ी चलाने वालों पर आखिर कब सख्त कार्रवाई होगी। कई लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि लापरवाही और नशे में ड्राइविंग कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर