वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

बेंगलुरु के फुटपाथ पर खंभे, दुकानें और बाइक… पैदल चलने वाला जाए तो जाए कहां? वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल

Footpath Encroachment : बेंगलुरु के फुटपाथों की बदहाल स्थिति का वीडियो वायरल। वीडियो में खंभों, दुकानों, वाहनों और निर्माण कार्य के कारण पैदल चलने वालों के सामने आने वाली परेशानियों को दिखाया गया है।

हितेश तिवारी

Bengaluru Footpath Viral Video : बेंगलुरु के फुटपाथों की बदहाल स्थिति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स शहर के फुटपाथों पर पैदल चलने वालों के सामने आने वाली परेशानियों को दिखाता नजर आ रहा है।

इंस्टाग्राम पर @ouramericandream.vlogs हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में रजत नाम का शख्स टूटे-फूटे फुटपाथ, खंभे, खड़ी गाड़ियां, दुकानें और निर्माण कार्य दिखाते हुए सवाल करता है कि आखिर आम लोग सुरक्षित तरीके से पैदल चलें तो कहां चलें। वीडियो में वह अलग-अलग जगहों पर मौजूद रुकावटों को दिखाते हुए पैदल यात्रियों की मुश्किलों पर ध्यान खींचता है।

बेंगलुरु के फुटपाथों की बदहाल स्थिति

वीडियो में शख्स यह भी बताता है कि ऐसी स्थिति सिर्फ आम पैदल यात्रियों के लिए ही परेशानी वाली नहीं है, बल्कि व्हीलचेयर यूजर्स, बच्चों की गाड़ी लेकर चलने वाले माता-पिता और जॉगिंग करने वालों के लिए भी बड़ी समस्या बन सकती है। एक जगह फुटपाथ पर खड़ी मोटरसाइकिल को देखकर वह व्यंग्य करते हुए कहता है कि अब बाइक भी फुटपाथ पर आ गई है और पैदल चलने वालों को उसके पीछे चलना पड़ेगा।

वह दुकानों और अन्य अतिक्रमण की ओर इशारा करते हुए सवाल करता है कि अगर लोगों को आखिरकार सड़क पर ही चलना पड़े, तो फिर फुटपाथ का इस्तेमाल किसके लिए है। वीडियो का कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें इसे भारत में फुटपाथों की भयावह सच्चाई बताया गया है।

पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी पैदल यात्रियों के लिए बेहतर और सुरक्षित फुटपाथ की मांग की। कई लोगों ने कहा कि फुटपाथ पर इस तरह के अवरोध केवल बेंगलुरु की समस्या नहीं हैं, बल्कि देश के कई शहरों में ऐसी स्थिति देखने को मिलती है। कुछ यूजर्स ने वीडियो में उठाए गए सवालों को बिल्कुल सही बताया, जबकि अन्य ने इसे बेहद निराशाजनक स्थिति करार दिया।

खास तौर पर व्हीलचेयर यूजर्स और बच्चों के साथ चलने वाले लोगों के लिए सुगम रास्तों की जरूरत पर जोर दिया गया। वायरल वीडियो ने एक बार फिर शहरों में फुटपाथ की योजना, अतिक्रमण, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर बुनियादी ढांचे को लेकर बहस छेड़ दी है।

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी