वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

RCB फैंस के लिए ऑटो ड्राइवर का खास ऑफर, मैच डे पर फ्री राइड से जीता दिल

RCB Fan Auto Driver Viral Post : बेंगलुरु के एक ऑटो ड्राइवर ने RCB फैंस के लिए मैच डे पर फ्री राइड का ऑफर दिया, जिसका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

RCB Fan Free Auto Ride Offer : भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा जुनून है, और आईपीएल के दौरान यह जुनून अपने चरम पर होता है। इसी जुनून की एक झलक बेंगलुरु में देखने को मिली, जहां एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के फैंस के लिए खास ऑफर रखा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में देखा गया कि ड्राइवर ने अपने ऑटो में एक हाथ से लिखा नोट चिपकाया था, जिसमें लिखा था कि जो भी यात्री RCB की जर्सी पहनकर आएगा, उसे मैच डे पर फ्री राइड दी जाएगी।

RCB की जर्सी पहनने पर फ्री राइड

इस अनोखे ऑफर की तस्वीर को महिका जाधव नाम की यूजर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि भारत में क्रिकेट का जादू कुछ ऐसा है जिसे शब्दों में पूरी तरह बयान नहीं किया जा सकता।

उन्होंने खासतौर पर RCB फैंस की तारीफ करते हुए उन्हें सबसे धैर्यवान और वफादार बताया। हर साल ‘Ee Sala Cup Namde’ के नारे के साथ टीम को सपोर्ट करने वाले फैंस का यह जज्बा ही इस तरह की पहल को खास बनाता है।

यूजर्स ने ऑटो ड्राइवर की जमकर तारीफ की

पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस ऑटो ड्राइवर की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने इसे RCB फैंस को एकजुट करने वाली पहल बताया, तो कुछ ने इसे क्रिकेट के प्रति सच्चे प्यार का उदाहरण कहा।

एक यूजर ने लिखा, “यह सिर्फ फैनडम नहीं, बल्कि इमोशन है,” वहीं दूसरे ने कहा, “हमारी टीम और हमारे फैंस दुनिया के सबसे बेहतरीन हैं।” यह छोटा सा कदम दिखाता है कि कैसे क्रिकेट भारत में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है और कैसे एक साधारण ऑटो ड्राइवर भी इस जुनून को खास अंदाज में जी रहा है।

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा