वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बेल्जियम की लड़की ने पहली बार खाया भारतीय पान, एक्सप्रेशन देखकर लोग बोले- अब आई असली फील

Belgium Girl Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बेल्जियम की लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहली बार भारतीय पान चखती नजर आ रही है। पान खाने के बाद उसके मजेदार एक्सप्रेशन सबको पसंद आए।

हितेश तिवारी

Belgium Girl Paan Reaction : भारत में पान सिर्फ एक खाने की चीज नहीं, बल्कि कई लोगों के लिए स्वाद और परंपरा का हिस्सा भी है। कोई इसे खाने की आदत के तौर पर पसंद करता है तो कोई अलग स्वाद के लिए ट्राई करता है। अब यही पान एक विदेशी लड़की के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बेल्जियम की लड़की पहली बार भारतीय पान खाती नजर आ रही है। उसके एक्सप्रेशन देखकर इंटरनेट यूजर्स भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विदेशी महिला ने खाया भारतीय पान

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर elise.dev.soulmates नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में एलिस पान के पत्ते को देखकर हैरान हो जाती हैं और पूछती हैं, “मुंह में पत्ती?” इसके बाद पान बनाने वाला दुकानदार उन्हें पूरा प्रोसेस दिखाता है।

वीडियो में गुलकंद, कत्था, चूना और दूसरी सामग्री डालकर पान तैयार किया जाता है। इस दौरान एलिस लगातार सवाल पूछती रहती हैं और कहती हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि लोग इसे खाते भी हैं।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

आखिर में एलिस पान का स्वाद चखती हैं और उनका रिएक्शन देखने लायक होता है। पान खाते ही उनकी आंखें बड़ी हो जाती हैं और वह कहती हैं कि इसका स्वाद माउथ फ्रेशनर जैसा है। फिर वह एक बार में पूरा पान मुंह में रख लेती हैं और मजेदार एक्सप्रेशन देती हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में अलग-अलग तरह की सलाह भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “जर्दा पान में असली पटाखे होते हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “दूसरी बाइट में तो उसे पूरा कॉन्फिडेंस आ गया।”

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला